फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   candidate scared off election expense

खर्चों पर नोटिस के बाद एक प्रत्याशी ने खड़े किए हाथ

Tue, 07 Feb 2017 02:04 PM IST
विनोद कुमार सिंह / अमर उजाला, रुड़की
विनोद कुमार सिंह / अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 07 Feb 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
candidate scared off election expense
money shimla

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में निर्वाचन अधिकारी की ओर से खर्चों का हिसाब तलब करने पर एक प्रत्याशी इस कदर परेशान हो गया है कि उसने चुनाव लड़ने से ही हाथ खड़े कर दिए। उसका कहना है साहब! इतना हिसाब-किताब मैं नहीं रख सकता, इसलिए मेरा नामांकन वापस कराया जाए।

विज्ञापन


झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने की हसरत लिए रुड़की के शिवपुरम निवासी मैनपाल ने बड़े उत्साह से नामांकन दाखिल किया था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि चुनाव के दौरान किन-किन प्रक्रियाओं और परेशानियों से गुजरना पड़ता है, हालांकि इससे पहले वह ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन


विधायकी का पहली बार चुनाव लड़ रहे मैनपाल को एक फरवरी को प्रथम चरण के तहत चुनावी खर्च का विवरण देना था, लेकिन दो फरवरी को चाचा की मौत होने पर वह इससे पूरी तरह अंजान रहे। इस पर सहायक निर्वाचन अधिकारी चित्रकुमार त्यागी ने उन्हें चार फरवरी को नोटिस जारी कर खर्च का विवरण तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आगे भी खर्चों का विवरण रजिस्टर जांच कराने की बात कही। इससे परेशान होकर मैनपाल ने चुनाव लड़ने से ही हाथ खड़े कर दिए। उसका कहना है ‘मैं पहले से ही परेशान हूं। ऐसे में इतना हिसाब किताब और विवरण नहीं उपलब्ध करा सकता’। उसने सहायक निर्वाचन अधिकारी से मदद की गुहार लगाई। उसके बाद रोशनाबाद में आवेदन भी दिया कि ‘साहब! मैं अब चुनाव लड़ने में असमर्थ हूं’। 
मैनपाल की सुनिए
एक फरवरी को चुनावी खर्चों का विवरण देना था, लेकिन दे नहीं पाया। इसके बाद दो फरवरी को चाचा की मौत हो गई, उसके बाद मैं काफी परेशान हो गया। इसी बीच सहायक निर्वाचन अधिकारी की ओर से खर्चों के हिसाब के लिए नोटिस जारी किया, जिसके बाद मैंने आवेदन देकर चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है। 


एक अन्य प्रत्याशी भी परेशान
चुनाव लड़ने में एक अन्य प्रत्याशी ने भी असमर्थता जताई है। प्रत्याशी अतर सिंह के बेटे और चाचा ने सोमवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी को आपबीती सुनाई। इस पर सहायक निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें दिलासा देकर हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed