फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Can not work on government schemes

एक फ्लाईओवर ही तो मांग रहे हैं भाई!

Tue, 20 Aug 2013 09:22 AM IST
देहरादून/प्रेम प्रताप सिंह
देहरादून/प्रेम प्रताप सिंह Updated Tue, 20 Aug 2013 09:22 AM IST
विज्ञापन
Can not work on government schemes

उत्तराखंड में सरकारी मशीनरी पर जंक लगा हुआ है। योजनाओं की घोषणाएं तो पलक झपकते हो जाती हैं लेकिन इन पर काम नहीं हो पा रहा।

विज्ञापन


नगर निगम चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने सात मार्च को तीन फ्लाईओवर और एक रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया था। इनमें से महज एक फ्लाईओवर का काम शुरू हो पाया, वह भी पिछले 10 दिनों से पूरी तरह ठप है।

कार्यशैली पर उठे सवाल
इससे सरकारी और प्राइवेट एजेंसियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर जनता से जुड़ी योजनाओं पर अफसरों की सुस्ती क्यों है।

आईएसबीटी के पास प्रस्तावित फ्लाईओवर राजधानी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस फ्लाईओवर को लेकर किसी स्तर पर अड़चन नहीं है। इसके बावजूद इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को जानबूझकर लटकाया जा रहा है।
विज्ञापन


दस दिन से काम ठप्प
लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी काम शुरू करने के बाद दस दिन से चुप्पी साध रखी है। दिल्ली रोड पर यातायात बढ़ने के बाद भविष्य में शहर के लिए यह फ्लाईओवर बेहद उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से जोगीवाला चौक, बल्लीवाला के पास बनने वाला फ्लाईओवर आज तक कागजों से बाहर नहीं निकल पाया। भंडारी बाग से रेसकोर्स के बीच बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज के डिजाइन में बदलाव करके इसे लटकाने की कोशिश की जा रही है।

शासन भी सुस्त
खास बात यह है कि फ्लाईओवर निर्माण पर शासन की ओर से भी तेजी नहीं दिखाई जा रही है। इसी गति से कार्य होता रहा तो मार्च 2015 तक शायद ही किसी फ्लाईओवर का कार्य पूरा हो पाएगा।


इस पर भी सुस्ती
सात मार्च को ही आईएसबीटी स्थित एमडीडीए के 600 से अधिक फ्लैटों के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ था। साढ़े पांच माह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक योजनाओं को लांच भी नहीं किया गया। फिलहाल लांचिंग के लिए तारीख पर तारीख दी जा रही है, जिससे लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

इनकी भी सुनिए
मशीन न होने के कारण आईएसबीटी फ्लाईओवर का कार्य बंद पड़ा हुआ था। मशीन आ चुकी हैं। अब तेजी से कार्य शुरू हो जाएगा। इसको लेकर कोई विवाद नहीं है।
- हरिओम शर्मा, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग

आईएसबीटी आवासीय योजना के लिए फार्म जल्द से जल्द बैंकों में उपलब्ध हो जाएंगे। इसको लेकर लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।
- आर मीनाक्षी सुंदरम, वीसी एमडीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed