फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment in uttarakhand forest Department

उत्तराखंड में 17 साल बाद आ रही इन पदों पर भर्ती, कहीं चूक न जाए मौका

Tue, 26 Dec 2017 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Dec 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
 Recruitment in uttarakhand forest Department

17 साल बाद यह मौका आया है जब इस विभाग में इन पदों के भर्ती की तैयारी शुरू की गई। युवा इस मौके का भरपूर फायदा उठाए। कहीं मौका चूक न जाए। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन


वन विभाग में सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) के पदों को भरने की तैयारी शुरू की गई है। 17 साल बाद जंगल की सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण पद पर नियमित भर्ती होगी। मौजूदा समय में सहायक वन संरक्षक 32 पदों पर प्रभारी तैनात हैं। इसके बाद भी छह पद खाली हैं।
विज्ञापन


वन विभाग में सबसे महत्वपूर्ण पदों में एक एसीएफ का पद होता है। जो रेंजर से लेकर वन रक्षक तक टीम का प्रबंधन करता है। राज्य बनने के बाद से वन विभाग में एसीएफ पदों पर सीधी भर्ती से कोई भी अधिकारी तैनात नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में 90 पदों में 49 पदों पर प्रमोशन से वनाधिकारी पहुंचे हैं। तीन पदों पर यूपी से आए अधिकारी तैनात हैं। 32 पदों पर प्रभारियों को तैनात कर काम चलाया जा रहा है। इसके बाद भी छह पदों पर कोई भी अधिकारी तैनात नहीं है।
 

विभाग में विसंगति होगी दूर

 Recruitment in uttarakhand forest Department
अब प्रमुख वन संरक्षक (एचआरडी) मोनिष मल्लिक के अनुसार 43 पदों पर भर्ती करने की डिमांड शासन के माध्यम से लोक सेवा आयोग को भेज दी गई है। इन पदों पर अधिकारियों के आने से वनों की सुरक्षा और मजबूत होगी।

पिछले महीने आईएफएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। इसमें कई विसंगति सामने आई थीं। इसमें कैंपा के सीईओ पद पर तैनात अधिकारी को हटा दिया गया, लेकिन कोई तैनाती नहीं हुई।

इसके अलावा वन संरक्षक वन्यजीव जैसे पद बनाकर अधिकारियों को तैनात कर दिया गया। अपर मुख्य सचिव डॉ.रणवीर सिंह के अनुसार कुछ विसंगति सामने आई हैं, जल्द ही इन्हें दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed