फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dled Application date extended upto 31 December

DLED करने के इच्छुकों को मिला एक और मौका, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

Fri, 22 Dec 2017 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Dec 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
dled Application date extended upto 31 December

अप्रशिक्षित शिक्षकों तथा विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को डीएलएड/ब्रिज कोर्स करने का एक और मौका मिल गया है। यह अंतिम मौका भी है। डीएलएड/ब्रिज कोर्स के आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर कर दी गई है।

विज्ञापन


इस संबंध में शासन को भेजे पत्र में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की डिप्टी सेक्रेटरी राशि शर्मा ने कहा कि डीएलएड आवेदन के लिए अब तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के पोर्टल पर डीएलएड/ब्रिज कोर्स की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक रही है। इसके बाद इसे 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनटीसीई) की मान्यता दिलाए जाने के लिए आंदोलन कर रहे बहुत से शिक्षकों ने अभी तक डीएलएड में आवेदन नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नहीं मिलेगा मौका

dled Application date extended upto 31 December

इसके साथ ही निजी स्कूलों के बहुत अप्रशिक्षित शिक्षक आवेदन नहीं कर पाए हैं। कुछ अप्रशिक्षित शिक्षकों का संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने सत्यापन नहीं किया है। इन्हें अब मौका मिल जाएगा।

विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण को मान्यता के संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय और वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने भी मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से बात की थी। केंद्रीय डिप्टी सेक्रेटरी का यह पत्र आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है कि विशिष्ट बीटीसी को एनटीसीई की मान्यता के संबंध में विचार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed