{"_id":"69133e533879079c4c02919a","slug":"campaign-to-match-voters-of-2003-in-voter-list-dehradun-news-c-5-drn1043-832000-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मतदाता सूची में 2003 के मतदाताओं का मिलान करने के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मतदाता सूची में 2003 के मतदाताओं का मिलान करने के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की चार जिलों एसआईआर की तैयारियों की समीक्षा
- बीएलए की नियुक्ति के लिए राजनीतिक दलों से दोबारा बैठक करें जिलाधिकारी : सीईओ
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों के लिए 2003 की मतदाता सूची से नाम मिलान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
मंगलवार को सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंस से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों, बीएलए की नियुक्ति व निर्वाचन आयोग कर ओर से दिए गए निर्देशों पर चर्चा की गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों को एसआईआर की तैयारियों के लिए 2003 की मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं का वर्तमान मतदाता सूची में शत प्रतिशत मिलान के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा, जो मतदाता वर्तमान में दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो गए हैं, उनसे बीएलओ व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर निर्धारित श्रेणी में चिह्नित करें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बूथ लेवल एजेंट की शत प्रतिशत नियुक्ति के लिए राजनीतिक दलों से दोबारा बैठक की जाए। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं की सुविधा के लिए ईसीआई-नेट एप पर बुक अ कॉल बिद बीएलओ की सुविधा दी गई है,जिसके जरिए मतदाता अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्रा, डिप्टी डीईओ देहरादून अभिनव शाह, डिप्टी डीईओ हरिद्वार फिंचाराम, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, राज्य स्वीप नोडल विनय कुमार मौजूद रहे।