फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Came to buy pickup, absconded with it on pretext of inspection

Dehradun News: पिकअप खरीदने आए, जांच करने के बहाने लेकर फरार हुए

Thu, 26 Dec 2024 02:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Came to buy pickup, absconded with it on pretext of inspection
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में पिकअप खरीदने के लिए आए दो व्यक्ति जांच के बहाने वाहन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन मालिक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में मुख्य बाजार में वार्ड तीन निवासी अभिषेक गर्ग ने बताया कि 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे दो व्यक्ति उनसे पिकअप खरीदने के लिए आए। बताया वाहन के मूल्यांकन (टेस्ट ड्राइव) के लिए वह उसे चलाकर ले गए। वाहन में भी सभी दस्तावेज रखे थे। बताया कि जब, काफी देर तक दोनों व्यक्ति वापस नहीं आए तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। लेकिन, वाहन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। तब, उन्हेें पता चला कि दोनों वाहन लेकर फरार हो गए है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed