फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SMR College to host the university kabaddi tournament

Dehradun News: एसएमआर कॉलेज लगातार तीसरी बार करेगा विवि की कबड्डी प्रतियोगिता की मेजबानी

Mon, 21 Sep 2026 01:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 21 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
SMR College to host the university kabaddi tournament
सरदार महिपाल राजेंद्र (एसएमआर) जनजातीय पीजी कॉलेज लगातार तीसरी बार श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। पुरुष व महिला वर्ग की यह प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता आगामी 13 और 14 अक्तूबर को महाविद्यालय परिसर में खेली जाएगी।
विज्ञापन


लगातार तीसरी बार मेजबानी का अवसर मिलने से कॉलेज प्रबंधन और छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह है। एसएमआर कॉलेज के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने इसे संस्थान और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सभी प्रतिभागी टीमों, उनके कोच और क्रीड़ा शिक्षकों को उत्कृष्ट सुविधाएं और खेल का बेहतर वातावरण मुहैया कराया जाएगा। वहीं, प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने बताया कि आयोजन को लेकर आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया गया है। सभी टीमों को विवि की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों और खेल नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

पहली बार होगा छात्राओं का रैंप वॉक

इस बार कबड्डी के रोमांचक मुकाबलों के साथ एसएमआर कॉलेज में एक नई पहल भी होने जा रही है। 13 अक्तूबर की शाम साढ़े छह बजे छात्राओं के लिए विशेष रैंप वॉक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ. प्रियंका जलाल ने बताया कि श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध सभी महाविद्यालयों की छात्राएं इसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी। प्रतिभाग करने वाली छात्राओं के लिए पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य रखा गया है। साहिया क्षेत्र में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर छात्राओं में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed