{"_id":"627d5aac180fed46530a76b8","slug":"call-to-join-service-on-nursing-day-city-news-drn4115658192","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के विभिन्न अस्पतालों और नर्सिंग संस्थानों में उत्साहपूर्वक मनाया गया नर्सिंग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के विभिन्न अस्पतालों और नर्सिंग संस्थानों में उत्साहपूर्वक मनाया गया नर्सिंग दिवस
विज्ञापन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस धूमधाम से म
- फोटो : DEHRADUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कई अस्पतालों और नर्सिंग संस्थानों में बृहस्पतिवार को नर्सिंग दिवस पूरे उत्साह और जोश से मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने नर्सिंग सेवा से जुड़ने वालों की मरीजों के प्रति सेवा भाव की जमकर तारीफ की। साथ ही सेवा से जुड़ने का भी आह्वान किया।
एसजीआरआर कालेज ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसजीआरआर मेडिकल कालेज सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा, एसजीआरआर विवि के कुलपति डा. यूएस रावत, कुलसचिव डा. दीपक साहनी, परीक्षा नियंत्रक डा. संजय शर्मा व नर्सिंग कालेज की प्राचार्य प्रो. जी रामालक्ष्मी ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर नर्सिंग छात्र-छात्राओं के लिए लैंप लाइटिंग व ओथ सेरेमनी आयोजित की गई। पूर्व डीजी हेल्थ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग का अहम योगदान है। उत्तराखंड नर्सेज एंड मिडवाइफ काउंसिल के रजिस्ट्रार रामकुमार शर्मा ने कहा कि नर्सिंग प्रोफेशन को आज भी बेहद आदर व सम्मान के साथ देखा जाता है।
इस मौके पर प्रो. दीनेश्वरी, सहायक प्रो. स्मिता, प्रो. रेबेका, नर्सिंग अधीक्षक डॉ. बिंसी पोथन तिवारी ने भी संबोधित किया। नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली नर्सिंग की छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। बीएससी प्रथम की छात्रा मनीषा राणा बेस्ट नर्सिंग स्टूडेंट चुनीं गई, जबकि बीएससी द्वितीय की सृष्टि टम्टा द्वितीय और बीएससी तृतीय की आंचल थापा को तीसरा स्थान मिला। एकल गायन में बीएससी नर्सिंग द्वितीय की छात्रा पल्लवी प्रथम, बीएससी तृतीय की सृष्टि द्वितीय और स्टाफ नर्स तेंजिंग को तीसरा स्थान मिला। एकल नृत्य में स्टाफ नर्स सोनम को प्रथम, साक्षी द्वितीय और बीएससी नर्सिंग की कुनिका को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होती हैं नर्सें : प्राचार्य
उत्तराखंड नर्सेज सर्विस एसोसिएशन की ओर से राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नर्सिंग अधिकारियों ने आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सेवा का संकल्प लिया। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। नर्सों के बिना हर अस्पताल अधूरा है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पहली पंक्ति में खड़ी रहीं। वहीं, नर्सिंग पदाधिकारियों ने नर्सिंग दिवस पर 12 से चार बजे तक छुट्टी देने की मांग की। इस मौके पर संयुक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. एमके पंत, पूर्व अध्यक्ष अंजना भौमिक, एमएस डॉ. केसी पंत, एएनएस मंजू चौहान, प्रांतीय अध्यक्ष मीनाक्षी जखमोला, महामंत्री कांति राणा, सतीश धस्माना, विद्या चौबे, इंदु शर्मा आदि मौजूद रहे।
सेवा का माध्यम है नर्सिंग
राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल में नर्सिंग दिवस पर वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी जोशी ने नर्सिंग को स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बताते हुए कहा कि नर्सिंग अफसरों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। अंकित भट्ट ने कहा कि नर्सिंग सेवा का माध्यम है, सिर्फ रोजगार का नहीं, इसका ध्यान रखना चाहिए। डॉ. वंदना सुंदरियाल, डॉ. नीतू तोमर, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट पूनम गौतम, असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट माहेश्वरी ने भी तारीफ की। इस मौके पर डॉ. कंचन ठाकुर, डॉ. नमिता पंत, डॉ. नीलम जंगपांगी, नर्सिंग अधिकारी ज्योति खन्ना, सुमन शर्मा, पदमिनी रावत, कल्पना सक्सेना, अर्चना सिंह, गीता नेगी आदि मौजूद रहे।
वेलमेड हॉस्पिटल में मनाया गया नर्सिंग दिवस
टर्नर रोड स्थित वेलमेड हॉस्पिटल में भी नर्सिंग दिवस धूमधाम से मनाया गया। विधायक विनोद चमोली ने सभी नर्सिंग स्टॉफ को सम्मानित करते हुए कहा कि जिस तरह फ्लोरेंस जंग में घायल मरीजों के लिए देवदूत बनी थी, उसी तरह कोविड में भी डॉक्टरों के साथ मिलकर नर्सों ने लोगों की जान बचाकर देवदूत बनी हैं। वेलमेड हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. चेतन शर्मा ने कहा कि किसी मरीज की जान बचाने में या उसे स्वस्थ करने में जितनी भूमिका डॉक्टर की है, उतना ही योगदान नर्स का भी है। इससे पूर्व नर्सिंग स्टॉफ ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इस मौके पर सीईओ डॉ. ईशान शर्मा, सीओओ विक्रम सिंह नेगी, एनएस स्नूबा चंद्रन, जीएम प्रकाश रावत, सुनील कुकरेती, राजेंद्र पुनेठा, पार्षद दिनेश सती आदि मौजूद रहे।
नर्सों के सराहनीय कार्य और साहस को सलाम
उत्तरांचल पंजाबी महासभा प्रेमनगर इकाई द्वारा कैंट विधायक सविता कपूर और पंजाबी महासभा के सदस्यों की उपस्थिति में राजकीय संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर के नर्सिंग स्टाफ को सराहनीय कार्य और साहस के लिए सलाम करते हुए सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंजाबी समाज प्रेमनगर के संरक्षक अर्जुन कोहली, अध्यक्ष अमित भाटिया (मोनू), महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजली शर्मा, संगठन मंत्री अनीता मल्होत्रा, स्वर्ण कौर, नरेंद्र खत्री, गिरधारी लाल पावा, डिंपल भाटिया, हैप्पी शर्मा, विक्की खन्ना, हरीश कोहली, जगदीश गिरोटी, हिमांशु गोगिया आदि मौजूद थे।