फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cabinet Minister Maharaj met the Ambassador of Nepal

Dehradun News: कैबिनेट मंत्री महाराज ने नेपाल राजदूत से भेंट की

Sat, 05 Sep 2026 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Maharaj met the Ambassador of Nepal
देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में नेपाल के राजदूत से भेंट की। उन्होंने नेपाल में आई त्रासदी पर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

महाराज ने संकट की इस घड़ी में नेपाल को भारत की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहित पूरा भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार नेपाल को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी के अटूट रिश्ते का जिक्र किया। दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक सांस्कृतिक संबंध भी हैं। महाराज ने महेंद्र नगर और बनबसा के बीच स्थित भूमि बंदरगाह से संबंधित बाधाओं के समाधान की जानकारी दी। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तराई क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। भूमि बंदरगाह के बनने से नेपाल को सीधा लाभ मिलेगा, इससे दोनों देशों के पर्यटन को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed