फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cabinet Decision One crore approved for beautification of Nandadevi Rajjat site Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: नंदादेवी राजजात स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ मंजूर, यहां की जाएगी शिवलिंग की स्थापना

Sat, 02 Sep 2023 02:13 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Sep 2023 02:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने श्री खण्डेनाथ स्वामी मंदिर में शिवलिंग स्थापना के लिए 56.80 लाख देने की घोषणा की। वहीं विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में पतों से नगनीधुरा एवं मिलम से मिलम ग्लेशियर तक ट्रैकिंग रूट के लिए 80.46 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। 

विज्ञापन
Cabinet Decision One crore approved for beautification of Nandadevi Rajjat site Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकण के लिए छह करोड़ रुपये से अधिक मंजूर किए हैं। इसमें चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में नंदादेवी राजजात स्थल पंचायती चौक वाण के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण के लिए एक करोड़ रुपये और डीडीहाट के ग्राम बारमौ में श्री खण्डेनाथ स्वामी मंदिर के प्रांगण में शिवलिंग की स्थापना के लिए 56.80 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

विज्ञापन


सीएम ने अल्मोड़ा के देवी मंदिर एवं जौरासी देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए एक करोड़, विधानसभा क्षेत्र खटीमा के तहत ग्राम देवरी बाबा दरिया नाथ प्रांगण में बहुउद्देशीय भवन निर्माण के लिए 84.43 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र चंपावत के सप्तेश्वर महादेव मंदिर स्थल के सौन्दर्यीकरण एवं स्नान घाट के निर्माण के लिए 93.38 लाख रुपये, उत्तरकाशी के विधानसभा पुरोला के तहत विकासखंड मोरी के ग्राम पंचायत सरास में जागा माता मंदिर के पास सौन्दर्यीकरण एवं सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए 91.11 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

विज्ञापन

आउटलेट के निर्माण के लिए 8.66 लाख की वित्तीय स्वीकृति

गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में एक-एक नशामुक्ति केंद्र की स्थापना के लिए भी इस वित्तीय वर्ष के लिए 57 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में पतों से नगनीधुरा एवं मिलम से मिलम ग्लेशियर तक ट्रैकिंग रूट के लिए 80.46 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र चंपावत में ‘‘बनबसा-टनकपुर-चंपावत-घाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग में सात स्थानों में हिलांस आउटलेट के निर्माण के लिए 8.66 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

ये भी पढ़ें...Kadarnath Yatra 2023: यात्रा सुचारू... सोनप्रयाग से 2726 श्रद्धालुओं ने किया धाम के लिए प्रस्थान

वहीं विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा में मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला और क्राफ्ट म्यूजियम के निर्माण के लिए 69.82 लाख रुपये मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग में जनहित योजनाओं पशुगणना, टीकाकरण एवं राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान आदि कार्यों में सहयोग करने वाले कार्मिकों को पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में तय मानक को दोगुना पर्वतीय क्षेत्रों में सौ रुपये और मैदानी क्षेत्रों में 80 रुपये किए जाने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed