फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CA final year result declared dehraun youth shines

सीए फाइनल ईयर का रिजल्ट घोषित, देहरादून के युवाओं का जलवा 

Wed, 14 Aug 2019 11:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 14 Aug 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
CA final year result declared dehraun youth shines
देहरादून के युवा - फोटो : अमर उजाला

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट इंडिया (आईसीएआई) ने मंगलवार को सीए फाइनल ईयर का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें दून के युवाओं का जलवा रहा। सीए बने युवाओं का कहना है कि मेहनत और लगन से किए गए प्रयास हमेशा सफल होते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों, शिक्षकों व दोस्तों को दी। वहीं, होनहारों के प्रदर्शन से परिजन भी गदगद हैं।  

विज्ञापन


मूलरूप से पौड़ी निवासी रविंद्र चौहान ने बताते हैं कि उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर से की। इसके बाद लैंसडौन स्थित आर्मी स्कूल से 12वीं की। फिर सीए की पढ़ाई की। रविंद्र के पिता चित्रा सिंह सेना में हैं, जबकि माता सरस्वती देवी गृहणी हैं। वह खुद का बिजनेस करना चाहते हैं। साथ ही गांव के विकास में योगदान देने की इच्छा रखते हैं। 

विज्ञापन

माता-पिता के मार्गदर्शन के कारण ही सफलता मिली

जोगीवाला में रहने वाली प्राची भट्ट कहती हैं कि सीए बनकर अच्छा लग रहा है। पढ़ाई सेंट जोजफ स्कूल से की। पिता सुनील भट्ट उत्तरांचल ग्रामीण बैंक में मैनेजर हैं, जबकि माता हेमलता भट्ट शिक्षा विभाग में उपनिदेशक हैं। उनका कहना है कि माता-पिता के मार्गदर्शन के कारण ही सफलता मिली है। उनकी प्राथमिकता जॉब करना है। 

मोती बाजार निवासी समनदीप सिंह वाधवा कहते हैं कि मेहनत साकार हो गई। पिता गुरविंदर सिंह बिजनेसमैन हैं व माता सुरेंदर कौर टीचर हैं। समन का कहना है कि शुरुआत में जॉब के बाद वह किसानों के लिए कार्य करेंगे। आज भी किसान जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। मेरे क्षेत्र से संबंधित जो मदद होगी, वह करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed