फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   By sending a letter to the Health Minister, demanding

Dehradun News: साहिया में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव

Mon, 17 Jul 2023 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
By sending a letter to the Health Minister, demanding
स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर की सीएचसी की व्यवस्था सुधारने की मांग
विज्ञापन




क्षेत्रवासियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं नहीं सुधारे जाने पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि आपदा के समय में भी साहिया अस्पताल में उपचार की सुविधा क्षेत्रवासियों को उपलब्ध नहीं है। उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर रिक्त पड़े पदों को भरने व अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा शुरू कराने की मांग की है।

साहिया के निवासियों ने आपदा के समय में भी साहिया स्थित अस्पताल में चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की कमी पर चिंता जताई है। कहा कि जौनसार बावर के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों की सुविधा के लिए बनाए गए अस्पताल का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है। पिछले कई साल से अस्पताल में चिकित्सकों की कमी और अन्य सुविधाओं का भारी अभाव होने के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए विकासनगर और देहरादून तक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन




बरसात के मौसम में जबकि क्षेत्र में बार-बार मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बंद हो रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को बीमारी के उपचार के मामले में कठिन समस्या उठानी पड़ रही है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के साथ अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है। पत्र भेजने वालों में पूर्व प्रधान मोहनलाल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, भीमदत्त वर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, सतपाल राय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed