फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   By giving lifts to passers-by, victims of robbery, two accused arrested

डोईवाला क्षेत्र में लूट की घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Oct 2022 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:58 AM IST
सार

डोईवाला पुलिस ने एक माह पहले हुई दो लूट की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।लिहाजा दोनों की पत्नियां उन्हें छोड़कर मायके चली गई थीं।

विज्ञापन
By giving lifts to passers-by, victims of robbery, two accused arrested
डोईवाला में हुई लूट के आरोपी पुलिस गिरफ्त में।संवाद - फोटो : DEHRADUN

विस्तार

डोईवाला पुलिस ने एक माह पहले हुई दो लूट की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूट का माल और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किया है। आरोपी राह चलते लोगों को लिफ्ट देते थे। इसके बाद सुनसान जगह गाड़ी रोककर उन्हें धमकाकर लूट लेते थे।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस कार्यालय में लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सात अक्तूबर को लोकेंद्र कुमार निवासी पित्थापुर, थाना स्योहारा, जिला बिजनौर ने डोईवाला थाने में तहरीर दी थी। बताया कि वह छह अक्तूबर की रात को बिजनौर से देहरादून के लिए निकले। हरिद्वार पहुंचकर रेलवे स्टेशन के बाहर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति कार लेकर आया और कहा कि वह देहरादून जा रहा है।
विज्ञापन

बस के किराये में वह देहरादून तक छोड़ देगा। कार में एक और सवारी बैठी थी। ऐसे में वह भी कार में बैठ गए। लालतप्पड़ से करीब दो किमी आगे चालक ने हाईवे से कार संपर्क मार्ग की तरफ मोड़ ली। कहा कि उसे गांव से कुछ सामान लाना है। कुछ दूर आगे उसने कार रोक ली। इसी दौरान पीछे बैठे व्यक्ति ने पिस्टलनुमा हथियार से लोकेंद्र के सिर पर वार कर दिया। साथ ही जेब से छह सौ रुपये, एटीएम कार्ड निकाल लिया। चालक ने उनका मोबाइल और बैग छीन लिया और उसे छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि ऐसी ही घटना रानीपोखरी में बबीता पंवार निवासी भट्टनगरी खाला के साथ भी हुई थी। वह रात में एक कंपनी से काम कर घर लौट रही थीं। भानियावाला तिराहे के बाद लिफ्ट देने बहाने उन्हें कार में बैठाया गया। साथ ही कुछ दूरी पर पिस्टल दिखाकर उनका मोबाइल, एटीएम कार्ड और डेढ़ सौ रुपये छीन लिए गए। पीछे बैठे व्यक्ति के हाथ में दांत काटकर किसी तरह से वह उनके चंगुल से निकली थीं। दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मनीष रावत निवासी लोअर तुनवाला, रामपुर रोड, डोईवाला, मूल निवासी ग्राम चोपडाकोट, थलीसैंण पौड़ी गढ़वाल और इंद्रजीत सिंह बाजवा निवासी एकता विहार कॉलोनी मोहकमपुर नेहरू कालोनी, मूल निवासी सेक्टर चार, हरगोविंद विहार, रोहिणी, दिल्ली को थानो रोड से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

अमेरिका रहता था इंद्रजीत, मनीष चलाता था टैक्सी
एसओ डोईवाला राजेश शाह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी इंद्रजीत ने बताया कि वह पहले अमेरिका में रहता था। वर्ष 2016 में दिल्ली आ गया था। पिछले दो साल से देहरादून पत्नी के साथ किराये पर रहकर कॉल सेंटर में नौकरी कर रहा था। कुछ समय पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद उसने मियांवाला में शराब के ठेके के सामने चिकन पकौड़े की ठेली लगाई थी। यहीं उसकी मुलाकात मनीष से हुई। मनीष टैक्सी चालक था। दोनों नशे के आदी थे। लिहाजा दोनों की पत्नियां उन्हें छोड़कर मायके चली गई थीं। जब दोनों का काम बंद हो गया तो उन्होंने पैसे कमाने के लिए लूट की योजना बनाई थी। इसके लिए इंद्रजीत की कार का इस्तेमाल किया। इंद्रजीत चालक और मनीष सवारी के रूप में कार में चलता था ताकि किसी को भी आसानी से कार में बैठाकर लूटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed