फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   By-elections of two nagar panchayats of Udham Singh Nagar on 19

उपचुनाव : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में 19 मई को मतदान और 21 को होगी मतगणना, अधिसूचना जारी

Wed, 27 Apr 2022 05:34 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 27 Apr 2022 05:34 PM IST
सार

राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, पांच और छह मई को नामांकन, सात मई को नामांकन पत्रों की जांच, आठ मई को नाम वापसी होगी। इसके बाद 19 मई को चुनाव होगा।

विज्ञापन
By-elections of two nagar panchayats of Udham Singh Nagar on 19
vote new - फोटो : i stock

विस्तार

ऊधमसिंह नगर की केलाखेड़ा और शक्तिगढ़ नगर पंचायतों के उपचुनाव 19 मई को होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने दोनों नगर पंचायतों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ दोनों नगर पंचायतों में आचार संहिता भी लागू हो गई है। नगर पंचायत केलाखेड़ा और शक्तिगढ़ में 19 मई को मतदान और 21 मई को मतगणना होगी।

विज्ञापन


लंबे समय से इन दोनों नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पद रिक्त चल रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, दोनों ही पंचायतों के लिए पांच और छह मई को नामांकन, सात मई को नामांकन पत्रों की जांच, आठ मई को नाम वापसी होगी। इसके बाद 19 मई को चुनाव होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हिंदू महापंचायत विवाद गरमाया: आश्रम में बैठक करने पर अड़ी काली सेना, स्वामी आनंद समेत चार संत हिरासत में, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते शक्तिगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष सुक्रांत ब्रह्म की मौत हो गई थी। तब से यह कुर्सी खाली है। जबकि केलाखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष हमीद अली ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर चुनाव लड़ा था। जिसकी शिकायत पर हाईकोर्ट ने उनका निर्वाचन अवैध घोषित करते हुए तीन माह के भीतर सरकार को यहां उप चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। इसी आधार पर दोनों नगर पंचायतों में उपचुनाव हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed