फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   buy overcoat also for your ravana with crakers

पटाखों के साथ रावण के लिए 'ओवर कोट' भी खरीदें

Wed, 09 Oct 2013 11:23 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Oct 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
buy overcoat also for your ravana with crakers

दशहरे के लिए दशानन रावण के पुतलों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है, लेकिन इस बार बारिश इस त्योहार और दशानन दहन की तैयारी पर पानी फेर सकती है।

विज्ञापन


राज्य मौसम केंद्र की मानें तो दशहरे के दिन 13 अक्तूबर की शाम को उत्तराखंड भर में अच्छी बारिश की संभावना है। 14 को भी बारिश के भिगो सकती है। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अभी मानसूनी बारिश जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


तस्वीरों में देखें...हॉट एंड सिजलिंगः फैशन की दुनिया में चहल कदमी
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी में अभी एक सिस्टम
उनके मुताबिक बंगाल की खाड़ी में अभी एक सिस्टम बन रहा है, इसके 12 अक्तूबर को उड़ीसा को पार करने का अनुमान है। 13 तारीख को यह उत्तर प्रदेश पहुंचेगा। यूपी के पूर्वी इलाकों के साथ ही झारखंड, बिहार में अच्छी बारिश संभावित है, जिसका असर उत्तराखंड में भी देखने को मिलेगा। विक्रम सिंह के मुताबिक 14 को भी इस सिस्टम का असर रहेगा।

..पर होगी परेशानी
इस वक्त रावण का पुतला तैयार करने में ज्यादातर वाटर प्रूफ कागज का प्रयोग होता है, लेकिन बारिश अच्छी रही तो पुतला उसे झेल नहीं पाएगा। उसका दहन करने में तो दिक्कत आएगी ही।


गुरुवार को भी हल्की बारिश संभावित
प्रदेश भर में आज भी हल्की बारिश संभावित है। खास तौर पर रूद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी जैसे जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। राजधानी दून में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

कुछ इलाकों में गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। तापमान में हल्की गिरावट संभावित है। अधिकतम तापमान 29, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उधर, राजधानी में बुधवार शाम कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। सहस्त्रधारा, राजपुर जैसे कुछ क्षेत्रों में बादल जमकर बरसे। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 29, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 22 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed