फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   businessmen in tension

इन्हें सीजन से पहले ही सता रहा घाटे का डर

Wed, 02 Apr 2014 02:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Apr 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
businessmen in tension

आपदा बीते भले ही 10 महीने हो चुके हैं। मगर इसका खौफ श्रद्घालुओं से ज्यादा वाहन चालकों में नजर आ रहा है।

विज्ञापन


आरटीओ चिंतित
यही वजह है कि चार धाम यात्रा के लिए वाहन संचालकों ने अब तक ग्रीन कार्ड लेना शुरू नहीं किया है। बीते साल इस वक्त तक कई आवेदन आ चुके थे। संचालकों के इस रुख से आरटीओ भी चिंतित है।
विज्ञापन


पढ़ें, ग्रहों ने सुना दिया लोकसभा चुनाव में हार-जीत का फैसला!
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही दिन में शुरू होने वाली चार धाम यात्रा की मुकम्मल तैयारियों के लिए राज्य सरकार की कवायद जारी है। आपदा पीड़ित वाहन संचालकों को अगले दो साल के लिए टैक्स छूट दी गई है।


पढ़ें, राजधानी देहरादून के स्कूलों में चलता है 'धंधा'

फिर भी चार धाम रूट की बदहाली और आपदा का अनुभव देखते हुए कई वाहन संचालक सहमे हैं। उन्हें यह भी डर है कि ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर गाड़ी लेकर चले तो मेंटेनेंस में ही हजारों रुपए खर्च हो जाएंगे।

पढ़ें, 'गुजरात से भी ज्यादा विकसित है उत्तराखंड'

कुछ को श्रद्घालुओं की कम आमद से धंधा मंदा रहने का अंदेशा है। वाहन संचालक राजेश अग्रवाल बताते हैं कि वे इस बार ग्रीन कार्ड नहीं लेंगे। एआरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि ग्रीन कार्ड के लिए अभी कम लोग आए हैं।

संचालक इस बार थोड़ा डरे हुए हैं। आने वाले दिनों में आवेदन आ सकते हैं।

टैक्स छूट से हो सकता है फायदा
आपदा प्रभावित ट्रेवल एजेंसियों को राहत देते हुए दो साल का टैक्स माफ कर दिया गया है। आरटीओ को उम्मीद है इस लालच में कई दूसरे वाहन संचालक भी ग्रीन कार्ड लेने आएंगे।

पढ़ें, तंगहाली में चल बसीं उत्तराखंड के गांधी की पत्नी

कई ऐसे वाहन संचालक हैं, जो पूछताछ कर रहे हैं कि क्या सरकार इस वर्ष ग्रीन कार्ड लेने वालों के लिए भी अगले दो साल तक टैक्स फ्री कर सकती है।

पिछले साल इतने ग्रीन कार्ड जारी हुए
------ देहरादून - ऋषिकेश - हरिद्वार
टैक्सी - 472 - 1648 - 530
बस - 530 - 2071 - 587
मिनी बस - 64 - 137 - 379
अन्य - 120 - 1586 - 103

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed