फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Businessmen angry due to neglect of government, warning of movement

प्रदेश सरकार की उपेक्षा से व्यापारी नाराज, आंदोलन की चेतावनी

Thu, 22 Oct 2020 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Businessmen angry due to neglect of government, warning of movement
देहरादून। सरकार की उपेक्षा के चलते प्रदेशभर के व्यापारियों में आक्रोश है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कोरोना काल में व्यापारियों ने सरकार की भरपूर मदद की, लेकिन आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यापारियों की मदद के लिए सरकार आगे नहीं आई।
विज्ञापन

संगठन ने बिजली, पानी के बिल माफ करने की मांग सरकार के सामने रखी थी, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि जल्द ही संगठन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा और छोटे व्यापारियों को राहत दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी। कहा कि अगर उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया गया तो व्यापारी प्रदेशभर में आंदोलन करेंगे। साथ ही प्रदेश बंद का भी आह्वान किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि व्यापारी तीर्थाटन और पर्यटन पर आधारित व्यवसाय पर निर्भर हैं, लेकिन छह माह से यहां पर पर्यटन व तीर्थाटन पूरी तरह से बंद है। कहा कि अगर व्यापारियों का बिजली-पानी का बिल माफ नहीं हुआ तो आंदोलन निश्चित है। संयुक्त महामंत्री राजेश अग्रवाल और संरक्षक बाबू लाल गुप्ता ने भी प्रदेश सरकार की अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed