फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Businessman shoots himself in property dispute, Dehradun news

Dehradun: मां की लाइसेंसी बंदूक से कारोबारी ने खुद को मारी गोली,चार दिन पहले परिवार को छोड़ने गया था मुरादाबाद 

Mon, 04 Jul 2022 04:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Jul 2022 04:21 PM IST
सार

जाखन में रहने वाले मनोहर सिंह के बेटे नितिन सिंह (50) ने गोली मारकर जान दे दी। नितिन का मुरादाबाद में अपना कारोबार है। चार दिन पहले नितिन परिवार को छोड़ने मुरादाबाद गया था। शनिवार को वह अकेले ही लौटा था।

विज्ञापन
Businessman shoots himself in property dispute, Dehradun news
खुद को गोली मारने वाले कारोबारी नितिन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजपुर थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति के विवाद में कारोबारी ने शनिवार को रात में मां की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर मुरादाबाद चले गए, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कारोबारी ने पैतृक संपत्ति के विवाद में खुद को गोली से उड़ाया है।  मूलरूप से मुरादाबाद के कांठ के रहने वाले और वर्तमान में राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन में रहने वाले मनोहर सिंह के बेटे नितिन सिंह (50) ने शनिवार की रात गोली मारकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, नितिन 1998 से यहीं रहते थे। उनके परिवार में पत्नी शिवानी और 16 साल का बेटा मृत्युंजय है, जो जाखन वाले घर पर रहते हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नितिन का मुरादाबाद में अपना कारोबार है। कारोबारी के जान देने की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, फिर परिजनों को सौंप दिया। राजपुर थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण पैतृक संपत्ति विवाद बताया जा रहा है, लेकिन मौत के अन्य कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...सिरफिरे की हरकत: घर में घुसकर युवती पर ताबड़तोड़ चाकुओं से किया वार, मां को भी किया जख्मी, फिर ये धमकी देकर फरार

बताया कि चार दिन पहले नितिन परिवार को छोड़ने मुरादाबाद गया था। शनिवार को वह अकेले ही लौटा था। बताया कि परिजनों से पूछताछ से पता चला कि मुरादाबाद में उनका पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। बताया कि परिजन शव लेकर मुरादाबाद चले गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed