{"_id":"60fb5aae1d66cb155a5371fe837daf61","slug":"businessman-face-loss-due-to-rupees-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपए की जबरदस्त गिरावट से कारोबार पड़ा ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपए की जबरदस्त गिरावट से कारोबार पड़ा ठंडा
अमर उजाला, प्रवेश कुमारी, देहरादून
Updated Thu, 29 Aug 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में इंपोर्टेड यानी आयातित सेब का कारोबार ठंडा पड़ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपए की जबरदस्त गिरावट से इनकी डिमांड बेहद कम रह गई है, लिहाजा आपूर्ति भी आधी से कम रह गई है।
विज्ञापन
कारोबारी महज दो-तीन डिब्बों के सहारे लगभग महीने भर से काम चला रहे हैं। अब उन्हें इंतजार त्योहारी सीजन का है, ताकि शादी-ब्याह और दूसरे मौके पर इंपोर्टेड सेब के कारोबार में एक बार फिर बहार आ सके।
विज्ञापन
अपने ग्राहकों की राह ताक रहे
एक डिब्बे में तकरीबन 20 किलो सेब आता है और उसे लगभग सौ दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है। ऐसे में एक-दो माह पहले मंगाए गए सेब कारोबारियों की स्टोरेज में अपने ग्राहकों की राह ताक रहे हैं।
विज्ञापन
डिमांड कम होने की एक वजह रुपए का कमजोर होना भी माना जा रहा है। पहले जो सेब लगभग 2800 रुपये प्रति डिब्बा तक पड़ रहा था, अब वह 3000 रुपये भी अधिक में पड़ रहा है।
हिमाचल का सेब आने से भी पड़ा फर्क
राजधानी में हिमाचल प्रदेश, कश्मीर का सेब आने से भी इंपोर्टेड सेब की मांग पर असर पड़ा है। दरअसल, इन दोनों राज्यों का सेब क्वालिटी के लिहाज से बढ़िया माना जाता है।
विदेशी फलों में सेब, अंगूर और कीवी आ रहे हैं, लेकिन इनकी डिमांड बेहद कम रह गई है। रुपया अब बेहद गिर गया है। उम्मीद है कि सीजन अब नवंबर में अपने शबाब पर होगा।
- बलदेव, विदेशी फल कारोबारी
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें