फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   businessman face loss due to rain

रूद्रप्रयाग में व्यापारियों को सबसे बड़ा झटका

Thu, 18 Jul 2013 11:32 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
businessman face loss due to rain

आपदा के बाद अब व्यापारी नुकसान के आंकलन में जुटे हैं ताकि फिर से व्यापार खड़ा करने की कवायद परवान चढ़ सके। इसी संबंध में शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रबंध समिति की गांधी रोड स्थित कार्यालय में बैठक हुई। व्यापारियों के पुनर्वास पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


व्यापारियों को सबसे बड़ा झटका
प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल के मुताबिक रूद्रप्रयाग जिले में व्यापारियों को सबसे बड़ा झटका लगा है। इसके अलावा चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी और पिथौरागढ़ के व्यापारी सीधे प्रभावित हुए हैं। जिन व्यापारियों का पैसा पहाड़ पर व्यापार होने के नाते फंसा है, उनके लिए भी राहत पैकेज घोषित करने और ब्याज मुक्त लोन दिए जाने की बात रखी गई।
विज्ञापन


जिन शहरों के व्यापारियों के लिए यह मुद्दा उठाया गया, उनमें ऋषिकेश, रामनगर, टनकपुर, हल्द्वानी, हरिद्वार, मसूरी और नैनीताल शामिल हैं। बैठक में प्रबंध समिति के अध्यक्ष यशपाल अग्रवाल, बाबू लाल गुप्ता, उमेश अग्रवाल, नवीन चंद, संजय नागलिया, ओम प्रकाश अरोड़ा, विपिन नागलिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने उठाईं यह मांगें भी

उजड़े व्यापारियों के चिन्हीकरण के साथ ही उनके लिए पुनर्वास योजना बने
लोन की यथास्थिति बनाए रखते हुए उसे दो साल तक के लिए स्थगित करें
जिनकी जमीनें आपदा में बह गई हैं, उनके लिए वैकल्पिक जमीन की व्यवस्था हो

टैक्स या किसी भी रूप में जमा होने वाले रिटर्न को स्थगित किया जाए, रोड टैक्स माफ हो
यात्रा मार्ग और आपदा ग्रस्त जिलों में रेस्टोरेंट कर को दो साल के लिए पूरी तरह माफ करें
बीमा क्लेम का त्वरित भुगतान हो, इसके लिए कम-से-कम कागजी कार्रवाई की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed