फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Businessman arrested for getting injection of banned injection

प्रतिबंधित इंजेक्शन का जखीरा मिलने पर व्यापारी गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2020 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Businessman arrested for getting injection of banned injection
कोरोना वाइरस के चलते बाजार में बिना लाइसेंस प्रतिबंधित दवाई बेचने को लेकर चैकिंग अभियान चलाती प?
कोरोना के चलते मास्क और सैनेटाइजर का भंडारण रोकने को शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्शनी गेट पर जनरल स्टोर में प्रतिबंधित ऑक्सीटॉक्सिन के इंजेक्शनों का जखीरा मिल गया। पुलिस ने औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर व्यापारी जुगल किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचने को मास्क और सैनेटाइजरी की खरीद बढ़ी है। ऐसे में कालाबाजारी की आशंका बढ़ गई है। जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव और एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने शुक्रवार को मास्क और सैनेटाइजर का अवैध भंडारण रोकने को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में औषधि निरीक्षक नीरज कुमार देहरादून, औषधि निरीक्षक हरिद्वार मानवेंद्र सिंह राणा और शहर कोतवाल शिशुपाल पाल नेगी की संयुक्त टीम ने शनिवार को पलटन बाजार, धामावाला और हनुमान चौक के आठ प्रतिष्ठानों और उनके गोदामों का औचक निरीक्षण कर तलाशी कराई। किसी भी प्रतिष्ठान में मास्क और सैनेटाइजर का भंडारण नहीं मिला। दर्शनी गेट पर व्यापारी जुगल किशोर निवासी पीएनटी कॉलोनी के यहां तलाशी में 1080 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। व्यापारी प्रतिबंधित इंजेक्शन बेचने का लाइसेंस नहीं दिखा सके। धारा चौकी प्रभारी शीशपाल राणा ने बताया कि बरामद इंजेक्शनों को बिना चिकित्सीय परामर्श के ना तो भंडारित किया जा सकता है और नहीं बिना लाइसेंस के बेचा जा सकता है। इस मामले में बरामद इंजेक्शनों को जब्त करने के साथ व्यापारी जुगल किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed