{"_id":"82c12f26d8efe975d0466ebb577a3e01","slug":"buses-ran-frantically-from-curfew-relaxed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू में ढील से दौड़ने लगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू में ढील से दौड़ने लगी बसें
अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 14 Sep 2013 07:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में भड़की हिंसा के बाद से पटरी से उतरा निगम की बसों का संचालन दुरुस्त होता नजर आ रहा है। हिंसा के बाद से यूपी रोडवेज की इक्का दुक्का बसें आ रही थीं।
विज्ञापन
वहीं रुड़की डिपो की बसों का संचालन बुरी तरह प्रभावित था। मुजफ्फरनगर में कर्फ्यू में छूट मिलने के बाद बृहस्पतिवार को यूपी की बसों की आमद काफी बढ़ गई।
पढें, शर्मनाकः दुष्कर्म करने वाला आजाद, पीड़ित हड़ताल पर
विज्ञापन
बसों का संचालन बिल्कुल ठप
शनिवार को यूपी के मुजफ्फरनगर में भड़की हिंसा के बाद से यूपी और उत्तराखंड निगम की बसों का संचालन प्रभावित हो गया था। यूपी के कुछ डिपो की बसों का संचालन बिल्कुल ठप था।
विज्ञापन
आम दिनों में यूपी के विभिन्न डिपो से करीब 350 बसे रुड़की डिपो पहुंचती हैं। हिंसा के बाद से यूपी की महज 10 से 15 बसें आ रही थी।
250 बसें डिपो पहुंची
मुजफ्फरनगर में कर्फ्यू में ढील होने पर बृहस्पतिवार को यूपी की तकरीबन 250 बसें डिपो पहुंची। जिसमें 25 बसें मुजफ्फरनगर डिपो की थी।
वहीं रुड़की डिपो की सभी बसों का शेड्यूल के अनुसार संचालन हुआ। डिपो से 18 बसें दिल्ली रूट पर भेजी गई।
पढें, SSP को मंहगी पड़ी लाठी, विरोध में उतरे छात्र
इनकी भी सुनिए
निगम की बसों संचालन दुरुस्त हो रहा है। बृहस्पतिवार को डिपो की बसों का संचालन शेड्यूल के अनुरूप हुआ।
- सुरेश चौहान, सहायक महाप्रबंधक।
पढें, केदारनाथः बाबा केदार ने चखा 'भोग'
आम दिनों में यूपी की 350 सौ बसें वाया रुड़की हरिद्वार पहुंचती हैं। बृहस्पतिवार को करीब 250 बसें आई। जिसमें मुजफ्फरनगर डिपो की 25 बसें भी शामिल थीं।
- सुशील पांडे, हरिद्वार बस अड्डा इंचार्ज, यूपी डिपो।