{"_id":"5de9ebb78ebc3e54a56576c6","slug":"bus-overturned-and-truck-many-vehicles-collided-each-other-in-bhimtal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, आपस में टकराए कई वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, आपस में टकराए कई वाहन
Sat, 07 Dec 2019 09:34 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 07 Dec 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर कई वाहनों के आपस में टकराने से हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, क्वराली के पास अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
तभी बस से ट्रक, कार और एक बाइक सवार टकरा गए। गनीमत रही कि बस के पलटने के बाद भी बस में सवार 12 लोग सहकुशल बच गए। बस भीमताल से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि मोड पर बस के सामने अचानक एक वाहन आ गया।
विज्ञापन
उसे बचाने के चक्कर में बस पलट गई और दूसरी तरफ से आ रहा ट्रक भी ब्रेक लगाते समय एक कार से टकरा गया। ट्रक पहाड़ी की ओर टकराया तो एक बाइकसवार भी ट्रक के नीचे आ गया। गनीमत रही कि वह छिटककर दूसरी तरफ गिर गया। सभी लोग सुरक्षित हैं। वहीं, हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ जाम भी लग गया हे। पुलिस क्रेन की मदद से जाम खुलाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन