गंगनहर में गिरी बस, 2 की मौत, 16 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के झबरेड़ा में कोटवाल आलमपुर गांव के पास सहारनपुर डिपो की बस अनियंत्रित होकर गंगनहर की देवबंद ब्रांच में गिर गई।
शनिवार तड़के चार बजे हुए हादसे में चार माह की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए।
यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाया और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है। बस के चालक-परिचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरी बस
यूपी के सहारनपुर डिपो की एक बस शुक्रवार रात करीब 11 बजे दिल्ली से देहरादून के लिए चली थी। बस में 40 यात्री सवार थे।
पुरकाजी में जाम लगा होने के कारण चालक बरला से देवबंद और लखनौता चौराहे होते हुए पुहाना मार्ग पर आ रहा था।
सुबह करीब चार बजे जैसे ही बस झबरेड़ा क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव के पास पहुंची तो तेज मोड़ होने के कारण अनियंत्रित होकर गंगनहर की देवबंद ब्रांच में गिर गई।
हादसा जिस समय हुआ उस समय बस के यात्री नींद में थे। बस के नहर में गिरने के साथ ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने 38 लोगों को निकाला नहर से बाहर
ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर एक-एक कर यात्रियों को बाहर निकला। हादसे में चार माह की बच्ची इशिका पुत्री विक्की निवासी पहाड़गंज रामगली दिल्ली और हरिशंकर गुप्ता (40) निवासी महौली जिला सीतापुर यूपी की मौत हो गई।
ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद बस में सवार अन्य 38 लोगों को बाहर निकाला। इनमें से 16 लोग घायल हो गए। हादसे का कारण चालक की लापरवाही होना माना जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।
हादसे में घायल लोगों की सूची
1- रजनी शर्मा (39) निवासी भजनपुरा दिल्ली
2- वीवी त्यागी (63) निवासी गाजियाबाद
3- सुमित्रा (38) निवासी खिचड़ीपुर दिल्ली (गंभीर)
4- रमीद (23) निवासी ज्ञानी बाजार मेरठ यूपी
5- हर्षी (5 ) निवासी पहाड़गंज दिल्ली (गंभीर)
6- अरविंद (26) निवासी गोविंदगढ़ देहरादून
7- महेश (28) निवासी मोतीबाजार देहरादून
8- मुकेश (43) निवासी दीपगंगा अपार्टमेंट सिडकुल, हरिद्वार
9- प्रदीप (26) निवासी विष्णुपुरी कालोनी, सहारनपुर
10- भारती (31) निवासी श्रीनगर गढ़वाल
11- दिव्या थपलियाल (3) श्रीनगर गढ़वाल
12- सुषमा देवी (41) ई-18 दिलशाद कालोनी, दिल्ली (गंभीर)
13- रेण्ूा (38) निवासी फरीदाबाद (गंभीर)
14- मेघा जोशी (10) निवासी फरीदाबाद
15- मुस्कान (9) निवासी श्रीनगर गढ़वाल
16- रविंद्र कुमार शर्मा (46) वल्लभगढ़ हरियाणा