{"_id":"5ded1cb58ebc3e1bc6582073","slug":"bus-driver-arrested-for-running-bus-wrong-side-after-trivendra-singh-rawat-convoy-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का काफिला गुजरते ही वाहनों के सामने गलत दिशा में आई बस, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का काफिला गुजरते ही वाहनों के सामने गलत दिशा में आई बस, चालक गिरफ्तार
Mon, 09 Dec 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:13 AM IST
सार
- ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में रोडवेज बस चालक गिरफ्तार, बस सीज
विज्ञापन
गलत दिशा में आई बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफिला जैसे ही मंडावर के पास से गुजरा तभी रुड़की डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस गलत दिशा में आकर दूसरी ओर रोके गए वाहनों के सामने आ गई। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई करते हुए बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। बस को सीज कर दिया गया है। बस देहरादून से रुड़की आ रही थी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री टीएस रावत सोलानीपुरम में एक कार्यक्रम में आए थे। यहां शामिल होने के बाद दोपहर करीब एक बजे उनका काफिला भगवानपुर पहुंचा तो इस दौरान पुलिस ने मंडावर में ट्रैफिक को रोक दिया।
विज्ञापन
जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला मंडावर से गुजरा तभी देहरादून की ओर से भगवानपुर की ओर जा रही रुड़की डिपो की अनुबंधित बस स्पीड से रांग साइड में आकर रोके गए वाहनों के सामने आ गई।
विज्ञापन
इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे बस को रुकवाया। ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर बस चालक आफताब निवासी कुरड़ी मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। बस को सीजकर भगवानपुर थाने में खड़ा कर दिया गया। बस में बैठी सवारियों को दूसरी बस से रुड़की भेजा गया।