फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus crushed youth during going maa purnagiri dham after baby girl birth 

बेटी के जन्म के बाद मां पूर्णागिरी के दर्शन को जा रहे युवक को बस ने रौंदा, दोस्त अस्पताल में भर्ती

Sun, 28 Apr 2019 08:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज/पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज/पंतनगर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Apr 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Bus crushed youth during going maa purnagiri dham after baby girl birth 
हादसे में मृतक गोमती प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

बेटी के जन्म के बाद बाइक पर दोस्त के साथ मां पूर्णागिरि मां के दर्शन के लिए जा रहे पंतनगर विवि के कर्मी को निजी बस ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दोस्त  को परिजनों ने गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। हालांकि, बाइक चला रहे पंत विवि के कर्मी ने हेलमेट पहना था।

विज्ञापन


मूलरूप से गोंडा में थाना खुलाड़े के गांव पूरेभरवा (अज्ञा बुजुर्ग) और हाल में पंतनगर की झा कॉलोनी निवासी गोमती प्रसाद (23) पंतनगर विवि में फसल अनुसंधान केंद्र (सीआरसी) में कार्यरत था। शनिवार देर रात गोमती प्रसाद पंतनगर निवासी अपने दोस्त हसनैन अली (22) पुत्र मोहम्मद अली के साथ बाइक (यूके 06 एएस 8810) से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए जा रहा था। 

विज्ञापन

12 दिन पहले ही हुआ है बेटी का जन्म 

बाइक गोमती प्रसाद ही चला रहा था। देर रात करीब एक बजे खटीमा हाईवे पर जीएस कान्वेंट स्कूल के पास नेपाल से दिल्ली जा रही निजी बस (यूके 06 पीए 0802) ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गोमती प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हसनैन अली गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर देर रात ही पहुंचे हसनैन के परिजन उसे एसटीएच (हल्द्वानी) ले गए।

गोमती प्रसाद की शादी 12 मई 2018 को पंतनगर से ही हुई थी। 12 दिन पहले ही उनकी एक बेटी हुई है। मृतक के ससुर कमलेश कुमार ने बताया कि गोमती के पिता बड़कू राम की करीब छह वर्ष पूर्व यूपी के बस्ती कस्बे में दीवार गिरने से मौत हो गई थी।
 

पिता की मृत्यु के बाद गोमती प्रसाद को आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी। उसके परिवार में पत्नी, कक्षा नौ में पढ़ने वाली बहन कर्मावती और पांचवीं में पढ़ने वाला भाई अक्षय कुमार हैं। वह मूलरूप से गोंडा जिले के थाना खुलाड़े के गांव पूरेभरवा (अज्ञा बुजुर्ग) का रहने वाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed