{"_id":"e5d2522ad14baf48656e55979f2dc625","slug":"bus-conductor-drunk-on-duty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में नशे में धुत कंडक्टर ने किया खूब हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में नशे में धुत कंडक्टर ने किया खूब हंगामा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 Mar 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम के परिचालक को नशे की हालत में देख आरएम पीके भारती का पारा हाई हो गया। उन्होंने देहरादून से आईएसबीटी से पिथौरागढ़ जा रही बस की सवारियों को दूसरी बस में शिफ्ट कराकर गंतव्य को भेजा। आरएम ने इस बस को यहीं खड़ी करवाया और रूट पर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम के परिचालकों पर डब्लूटी सवारियों ढोने को तो आरोप लगते रहे हैं अब तो उनपर नशेड़ी होने का भी ठप्पा लग गया है। आरएम पीके भारती की कार्रवाई तो यही साबित करती है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक सोमवार को आईएसबीटी में परिवहन निगम का परिचालक दीपक कुमार ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में था।
विज्ञापन
आरएम पीके भारती ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि परिचालक नशे में धुत था। सवारियों की शिकायत पर उस बस को वहीं रोक दिया गया और सवारियों को देहरादून-लोहाघाट-पिथौरागढ़ रूट पर जा रही बस में बैठाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सवारियों को कोई परेशानी नहीं हुई। कंडक्टर के खिलाफ उसके मूल डिपो पिथौरागढ़ से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या यूके 07 पीए 1990 के परिचालक के मामले में जांच आरआई पिथौरागढ़ डिपो की ओर से की जाएगी।