फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus and Bike Accident in Sitarganj and Crushed Couple with pregnant women, Both Died

सितारगंज: गर्भवती पत्नी को मायके से लेकर लौट रहे युवक की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Sun, 31 May 2020 08:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज/नानकमत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज/नानकमत्ता Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 May 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Bus and Bike Accident in Sitarganj and Crushed Couple with pregnant women, Both Died
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

उत्तराखंड के सितारगंज में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। प्राईवेट बस की चपेट में आकर एक बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। बस चालक पर शराब पीकर ड्राइविंग करने का आरोप है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सितारगंज के ग्राम खुनसरा सुंदरनगर निवासी मनजीत सिंह (23) पुत्र स्व. बूड़ सिंह पंडरी गांव अपनी ससुराल आया था। रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे वह पत्नी गुरनाम कौर (20) को लेकर बाइक (यूके06एटी-8946) से घर जा रहा था। जैसे ही वह डियूढ़ी मोड़ पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही गढ़वाल मोटर्स की प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

एक साल पहले ही हुई थी शादी

इससे दंपती बस के नीचे आ गए। इस दौरान लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। लोगों ने पति को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं, उसकी गर्भवती पत्नी की भी हल्द्वानी हायर सेंटर ले जाते वक्त मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की एक साल पहले ही हुई थी। पत्नी गुरनाम कौर गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि बस चालक गढ़वाल से नेपाल के युवकों को छोड़ने बनबसा आया था। सवारियों को नेपाल बॉर्डर पर छोड़ने के बाद वह खाली बस लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। पुलिस ने चालक को पकड़क उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ट्रैक्टर पलटने से पूर्व प्रधान की मौत

 हरिद्वार के लक्सर मं शुगर मिल से गन्ना बेचकर वापस लौट रहे ढ़ाढेकी गांव के पूर्व प्रधान का ट्रैक्टर गांव के निकट गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम पर भेजने की तैयारी की, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बाद में डीएम के आदेश पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ढ़ाढेकी गांव निवासी ईलम सिंह पूर्व प्रधान हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी संतोष देवी ग्राम प्रधान हैं। परिजनों के मुताबिक ईलम सिंह शनिवार देर शाम शुगर मिल में गन्ना बेचने के लिए गए थे। वह रविवार सुबह मिल से गन्ना बेचकर घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच गांव के निकट उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। इससे ईलम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। इसी बीच लक्सर कोतवाली के दरोगा संजय रावत भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर की, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना था कि डीएम की अनुमति के बाद ही बिना पोस्टमार्टम कराए शव उन्हें सौंपा जा सकता है। इसके बाद परिजनों ने इस बाबत डीएम से वार्ता की। एसआई संजय रावत ने बताया कि डीएम के आदेश के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed