{"_id":"62d8d1bb26ea313ec9584280","slug":"bus-accident-in-uttarakhand-bus-full-of-35-passengers-overturned-24-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bus Accident In Rishikesh: कार को बचाने के चक्कर में पलटी 35 यात्रियों से भरी बस, शीशा तोड़कर निकाले 24 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bus Accident In Rishikesh: कार को बचाने के चक्कर में पलटी 35 यात्रियों से भरी बस, शीशा तोड़कर निकाले 24 यात्री
Thu, 21 Jul 2022 09:53 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 21 Jul 2022 09:53 AM IST
सार
गुरुवार सुबह ऋषिकेश बैराज तिराहे के पास यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई। बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 24 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर 24 यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
35 यात्रियों से भरी बस पलटी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चीला चौकी क्षेत्र के भीमगोड़ा बैराज तिराहे के पास टनकपुर से ऋषिकेश आ रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। ऋषिकेश की ओर से आ रही कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...कातिल ससुर: बहू के गायब होने की अफवाह उड़ाता रहा, कंकाल बन चुके शव को मकान मालिक ऐसे न पहचानता तो कभी न खुलता राज
विज्ञापन
गुरुवार को बैराज तिराहे के पास यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गए। बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 24 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर 24 यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजकल हाईवे की जगह चंडी घाट से चीला बैराज होते हुए रोडवेज की बसें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन