फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Burnt girl case refer to regular police for investigation

सफदरजंग में छह डॉक्टरों की टीम करेगी जिंदा जली छात्रा का इलाज, रेगुलर पुलिस करेगी मामले की जांच

Thu, 20 Dec 2018 07:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Dec 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
Burnt girl case refer to regular police for investigation
तीरथ सिंह रावत

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने सफदरजंग अस्पताल पहुंच कर पीड़ित छात्रा के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। कहा कि संपूर्ण उत्तराखंड पीड़ित छात्रा व परिवार के साथ खड़ा है। सरकार लगातार छात्रा के बेहतर उपचार के ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि छात्रा की हालत स्थिर है। छह डॉक्टरों की टीम बेहतर इलाज के लिए योजना तैयार कर रही है। 

विज्ञापन


गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल पहुंच कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव की पीड़ित छात्रा का हाल-चाल जाना। उन्होंने अस्पताल के डाक्टरों से छात्रा के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली। पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि छात्रा को जिंदा जलाए जाने की घटना से उत्तराखंड का जनमानस दुखी है। रावत ने कहा कि सफदरजंग अस्पताल में पहले दिन छात्रा का उपचार एम्स ऋषिकेश के उपचार के आधार पर किया गया।
विज्ञापन


आज (गुरुवार) सफदरजंग के डाक्टरों की टीम छात्रा के स्वास्थ्य का अपडेट के साथ आगे का उपचार शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार छात्रा के बेहतर उपचार के प्रयास कर रही है। कहा कि छात्रा को जिंदा जलाए जाने की घटना से पूरा उत्तराखंड स्तब्ध है। आरोपी को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इस अवसर पर विधायक खटीमा पुष्कर धामी, कैलाश पंत, राकेश ध्यानी व मनीष धस्माना आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेगुलर पुलिस करेगी जांच

कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव की छात्रा को जिंदा जलाए जाने का मामला रेगुलर पुलिस को सौंप दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जांच अधिकारी नियुक्त कर मामले की तेजी से जांच के निर्देश दिए हैं। पीड़ित छात्रा को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

16 दिसंबर को जिले की कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव की छात्रा बीजीआर परिसर पौड़ी परिसर से घर वापस जा रही थी, तभी आरोपी ने उसका पीछा करते हुए छात्रा को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा आग के हवाले कर दिया था। 108 की मदद से पुलिस ने छात्रा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज श्रीनगर और श्रीनगर से एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया। अब उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने घटना के दिन रात को ही आरोपी को पकड़कर राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया था। राजस्व पुलिस ने दादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। राजस्व पुलिस ने मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने के लिए जिलाधिकारी पौड़ी को पत्र सौंपा। जिलाधिकारी ने मामले को तत्काल रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के निर्देश जारी कर दिए। एसएसपी जगतराम जोशी ने बताया कि अब रेगुलर पुलिस मामले की जांच करेगी। कोतवाल पौड़ी मनोज रतूड़ी व कोटद्वार थाने में सेवारत एसआई संध्या नेगी को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed