फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Crime News: Burnt Body Of Missing Girl Found In Forest, Lover Arrested BA Student

Rishikesh: हाईवे से लगे जंगल में मिला 13 दिन से लापता युवती का जला हुआ शव, प्रेमी गिरफ्तार

Sun, 17 Dec 2023 04:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 17 Dec 2023 04:51 PM IST
सार

Rishikesh Crime: नटराज चौक से करीब एक किमी आगे देहरादून रोड पर हाईवे से लगे जंगल में 200 मीटर अंदर युवती का अधजला शव मिला। उसकी शिनाख्त के बाद उसके प्रेमी अर्जुन रावत को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Rishikesh Crime News: Burnt Body Of Missing Girl Found In Forest, Lover Arrested BA Student
लापता युवती का जंगल में जला हुआ शव मिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

करीब 13 दिनों से घर से लापता चल रही युवती का जंगल में जला हुआ शव मिला है। पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। ढालवाला निवासी विनीता भंडारी (21) चार दिसंबर से लापता थी।

विज्ञापन


Video :जंगल में मिला 13 दिन से लापता युवती का जला हुआ शव मिला, प्रेमी गिरफ्तार - Video : Rishikesh Crime News: Burnt Body Of Missing Girl Found In Forest Lover Arrested Ba Student- Amar Ujala Hindi News Live
विज्ञापन


पिता ने थाना मुनि की रेती में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान विनीता चार दिसंबर को 11 बजकर आठ मिनट पर नटराज चौक के पास अकेले देहरादून की ओर जाती देखी गई थी। उसके हाथ में थैला भी था। उसके बाद करीब 11 बजकर 32 मिनट पर विनीता का मोबाइल बंद हो गया था। अंतिम लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस विनीता को इसी क्षेत्र में ढूंढ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun : जवानों के राशन घोटाले में आईटीबीपी के कमांडेंट समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा, 70 लाख की हेराफेरी

पुलिस को नटराज चौक से करीब एक किमी आगे देहरादून रोड पर हाईवे से लगे जंगल में 200 मीटर अंदर अधजला शव मिला। उसकी शिनाख्त के बाद उसके प्रेमी मानीवाला निवासी अर्जुन रावत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed