{"_id":"5da235078ebc3e93ac721b48","slug":"burning-effigy-of-committee-director-balaji-jewelers-family-dehradun-news-drn3226490118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी संचालक बाला जी परिवार का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी संचालक बाला जी परिवार का पुतला जलाया
विज्ञापन
देहरादून। प्रेमनगर से फरार कमेटी संचालक बालाजी ज्वेलर्स के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पीड़ित लोगों ने शनिवार को आरोपी परिवार का पुतला फूंका। उधर फरार सराफ पंकज शर्मा समेत कई के खिलाफ लोगों की कमेटी की रकम हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बता दें, प्रेमनगर निवासी बालाजी ज्वेलर्स काफी लोगों की कमेटी की रकम लेकर फरार हो गया था। इस मामले में कांग्रेस नेता संग्राम सिंह पुंडीर प्रेमनगर थाने से लेकर एसएसपी ऑफिस तक प्रदर्शन कर चुके हैं। शनिवार को पुंडीर की अगुवाई में पीड़ित लोगों ने बालाजी ज्वेलर्स के परिवार का पुतला बनाकर जुलूस निकाला। बाद में पुतला जलाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान सनी कुमार, सतीश चंद, सरोज भाटिया, प्रिया रानी, सपना, प्रतिमा अशोक पाल, सूरज, विमला, मोनिका, आरती छेत्री, डेनी, देवेन्द्र, प्रदीप मौर्य, सतीश चंद्र विक्रम, राजेश राणा, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर प्रेमनगर से कमेटी की रकम लेकर फरार दुर्गा इंटर प्राइजेज के मालिक पंकज शर्मा उसकी पत्नी सविता शर्मा, धीरज, विनय आदि के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हो गया है। प्रेमनगर निवासी संजीव तलवार ने बताया कि आरोपियों ने उनकी करीब नौ लाख रुपये से अधिक की कमेटी हड़पी है। बताया गया है कि पंकज शर्मा शिरडी घूमने गया था। बाद में पत्नी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।