फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Burn wards should be opened in hospitals: CMO

अस्पतालों में खोले जाएं बर्न वार्ड : सीएमओ

Fri, 29 Oct 2021 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Burn wards should be opened in hospitals: CMO
देहरादून। दीपावली पर पटाखों से घायल होने वाले लोगों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएमओ ने जिला अस्पताल समेत विभिन्न सरकारी अस्पतालों में बर्न वार्ड खोलने का आदेश दिया है। साथ ही दीपावली के दिन अस्पतालों में नेत्र, त्वचा, सर्जन समेत अन्य विशेषज्ञों की तैनाती 24 घंटे सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने दीपावली के दौरान आतिशबाजी से हर साल बड़ी संख्या में लोग घायल होते हैं। ऐसे में जिला अस्पताल कोरोनेशन गांधी शताब्दी के अलावा रायपुर, प्रेमनगर, ऋषिकेश जैसे उप जिला अस्पतालों में अलग से बर्न वार्ड खोलने और अतिरिक्त बेड की व्यवस्था के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को दिए गए हैं। अस्पतालों में बर्न वार्ड खोलने के साथ ही चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा को भी सतर्क किया गया है। पर्व के दिन सभी अस्पतालों में नेत्र रोग, त्वचा रोग व सर्जन की 24 घंटे की तैनाती रहेगी। आतिशबाजी को लेकर लोगों को भी थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। खतरनाक पटाखों से बच्चों को दूर रखें। जब भी बच्चे पटाखे छुड़ा रहे हो तो या अभिभावक साथ में रहें। आतिशबाजी करते समय पूरी आस्तीन का सूती कपड़ा पहनें और पानी से भरी बाल्टी साथ में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed