फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bureaucracy is responsible for smart city.

स्मार्ट सिटी पर मेयर ने नौकरशाही पर फोड़ा ठीकरा

Thu, 02 Jun 2016 03:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Jun 2016 03:49 AM IST
विज्ञापन
Bureaucracy is responsible for smart city.
मेयर विनोद चमोली - फोटो : amar ujala

स्मार्ट सिटी के लिए क्वालिफाई न करने पर मेयर विनोद चमोली ने नौकरशाही को जिम्मेदार ठहराया है। मेयर ने सीएम हरीश रावत और मुख्य सचिव को पत्र भेजकर नए प्रस्ताव के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने स्मार्ट सिटी के लिए गठित हाई पावर्ड एंपावर्ड कमेटी और कंसलटेंट्स की मॉनिटरिंग पर भी सवाल खड़े किए।

विज्ञापन


सीएम व सीएस के भेजे पत्र में मेयर विनोद चमोली ने कहा है कि अधिकारियों के काम की गहन समीक्षा होती रहनी चाहिए। मेयर का कहना है कि स्मार्ट सिटी के लिए तीस जून को नया प्रस्ताव भेजा जाना है। इसलिए नगर निगम बोर्ड की दो बैठकें की जानी हैं।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के नए प्रस्ताव में कोर सिटी पर हमारा फोकस होगा। हमें हर हाल में इस बार क्वालिफाई करना है इसलिए एक हजार एकड़ पर ही सारा ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय ने दी है सलाह 
केंद्र के शहरी विकास मंत्रालय के निदेशक स्मार्ट सिटी मुनीश कुमार गर्ग ने उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास सचिव को पत्र लिखकर नए प्रस्तावों में कई बातों का ध्यान रखने को कहा है। साथ ही पुराने प्रस्तावों में खामियों की तरफ उनका ध्यान खींचा हैं। 

केंद्र की आपत्तियां
-पुराने प्रस्ताव में शहरी स्थानीय निकायों द्वारा सुधारात्मक कदमों संबंधी तथ्य व आंकड़े ठीक तरह से उपलब्ध नहीं कराए गए 
-नगर की रूपरेखा, तैयार प्रस्ताव की प्लानिंग और लक्ष्य के बीच गहरा संबंध नहीं था। 
-पुराने प्रस्ताव में साफ सफाई और कूड़ा प्रबंधन पर विशेष जोर नहीं था। इसके साथ ही विरासत संपदा का जिक्र न के बराबर था। 
-नए प्रस्ताव में हास्पिटल, न्यायालय, कचहरी, रेलवे स्टेशन, नगर निगम, पलटन बाजार, गांधी पार्क, परेड मैदान आदि को शामिल करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed