फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   diwali 2020 : Bumps in buses to go home on Diwali

Diwali 2020 : दीपावली पर बसों में मारामारी, एक करोड़ पहुंची रोडवेज की आय

Fri, 13 Nov 2020 10:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
diwali 2020 : Bumps in buses to go home on Diwali
- फोटो : अमर उजाला

दीपावली के चलते घर जाने की फिक्र में रोडवेज की बसों में बृहस्पतिवार को सीटों को लेकर काफी मारामारी रही। यात्रियों को सीट के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। सबसे अधिक मारामारी देहरादून से दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, गुरुग्राम व जयपुर जाने वाली बसों में रही। हालांकि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर 100 अतिरिक्त बसें संचालित की गई हैं। साथ ही देहरादून से हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश के लिए फेरे बढ़ा दिए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि दीपावली पर ट्रेनोें का संचालन नहीं होने से यात्रियों के सामने अब बसों में यात्रा करने का ही विकल्प है। परिवहन निगम अधिकारियों की मानें तो सबसे अधिक मारामारी यूपी के मुरादाबाद, बरेली व लखनऊ जाने वाली साधारण व वॉल्वो बसों में है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात यात्रियों की भीड़ बढ़ जाने की वजह से बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ के लिए अतिरिक्त बसें लगानी पड़ीं। वहीं, ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक केपी सिंह की अगुवाई में निगम अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम देर रात तक आईएसबीटी पर मुस्तैद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक करोड़ पहुंची रोडवेज की आय

यात्रियों की संख्या बढ़ने की वजह से परिवहन निगम की आय में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक परिवहन निगम की दैनिक आय एक करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। परिवहन निगम महाप्रबंधक संचालन आरपी भारती ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर फिलहाल 100 अतिरिक्त बसें संचालित की जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

नई दिल्ली जाने वाली वॉल्वो में सिर्फ 50 फीसदी यात्री

बरेली, मुरादाबाद व लखनऊ जाने वाली साधारण बसों में जहां सीटों को लेकर मारामारी है वहीं, देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली वॉल्वो बसों में यात्रियों की संख्या अभी भी 50 फीसदी है। ऐसे में वॉल्वो बसों को 50 फीसदी यात्रियाें के साथ ही रवाना किया जा रहा है।

आईएसबीटी के कारोबारियों के चेहरे खिले

दीपावली पर आईएसबीटी पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने के साथ कोरोना संकट के बीच पिछले आठ महीने से गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे कारोबारियों के चेहरों पर भी खुशी लौट आयी है।

कारोबारी मोहन नेगी, राहुल नेगी व सूर्यकांत चौहान का कहना है कि कोरोना संकट के चलते बसोें का संचालन सात माह तक ठप होने से उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। अब बसाें का संचालन शुरू होने और दीपावली पर यात्री आने से कारोबार पटरी पर लौट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed