{"_id":"56f57c8c4f1c1b3473f14f8f","slug":"bullion-protest-continue-on-17-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा व्यापारियों का धरना जारी, बड़े संघर्ष की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा व्यापारियों का धरना जारी, बड़े संघर्ष की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध समेत कई मांगों को लेकर सर्राफा व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। पल्टन बाजार धामावाला में बड़ी तादाद में सर्राफा कारोबारियों ने धरना दिया। इसके साथ ही कई व्यापारियों ने क्रमिक अनशन भी किया। केंद्र सरकार से जल्द एक्साइज ड्यूटी हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
धामावाला-पल्टन बाजार में चल रहे धरना व क्रमिक अनशन में सर्राफा मंडल के सचिव मनमीत सिंह, विपिन बैरी, प्रवीण जैन ने कहा कि केंद्र सरकार सर्राफा व्यापारियों, स्वर्णकार, शिल्पकारों के साथ बहुत अन्याय कर रही है।
विज्ञापन
जा सकते हैं न्यायालय
सर्राफा व्यापारी किसी भी दशा में इस स्थिति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए बड़े से बड़ा संघर्ष करने को तैयार हैं। सर्राफा व्यापारी आखिरी दम तक केंद्र सरकार से लड़ाई करते रहेंगे। सरकार को चाहिए कि वह हर हाल में एक्साइज ड्यूटी समेत दूसरे मुद्दों पर अपना फैसला वापस ले।
विज्ञापन
उन्होंने न्यायालय की शरण ली जाएगी। सरकार स्व रोजगारों का रोजगार छीनने की साजिश रच रही है। इसके बहुत खतरनाक परिणाम सामने आएंगे। हम किसी भी स्तर पर जाएंगे लेकिन सरकार की हठधर्मिता को स्वीकार नहीं करेंगे। इस मौके पर अशोक वर्मा, कमल रस्तोगी, सतीश कर्णवाल, राजू वर्मा, गुरजीत सिंह समेत बड़ी तादाद में ज्वैलर्स धरने व क्रमिक अनशन में बैठे।