फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bulldozer run on illegal 35 dhabas in Bidholi

बिधौली में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 18 ढाबे हटाए

Sat, 19 Nov 2022 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer run on illegal 35 dhabas in Bidholi
तहसील प्रशासन ने सड़क किनारों पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाए गए 35 ढाबों पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवा दिया। तहसील विकासनगर के ग्राम बिधौली में मैगी प्वाइंट के नाम से बनाए गए इस पूरे बाजार को प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिधौली के अंतर्गत सड़क किनारे पर बने मैगी प्वाइंट पर शनिवार को प्रशासन का बुलडोजर चल गया। सुबह के समय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तहसीलदार चमन सिंह के नेतृत्व में ढाबों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। तहसील प्रशासन की ओर से अतिक्रमण केे हटाने के संबंध में पहले ही सूचित कर दिया गया था। तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक मौके पर पहुंचकर प्रशासन ने बुलडोजर से सभी 35 ढाबों को गिरा दिया। इस दौरान क्षेत्र में काफी अफरातफरी का वातावरण बना रहा। तहसीलदार ने बताया कि मैगी प्वाइंट के नाम से सड़क किनारे पर अच्छा खासा बाजार बन गया था। शाम के समय मार्ग पर चलने वालों को अतिक्रमण व यहां पर जुटने वाली भीड़ के कारण असुविधा हो रही थी। अतिक्रमण को हटाने के लिए कई बार दुकानदारों को कहा गया था लेकिन उनके अपनी दुकानों को नहीं हटाने के कारण प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए सभी ढाबों को हटा दिया है। इसके साथ ही दोबारा से सड़क किनारों पर अतिक्रमण करने की चेतावनी भी दुकानदारों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed