फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Buildings coming in the area of Ganga Corridor will not be demolished Uttarakhand News in hindi

उत्तराखंड: गंगा कॉरिडोर के क्षेत्र में आने वाले भवन नहीं होंगे ध्वस्त, विकसित करने के लिए सुझाव करेंगे शामिल

Mon, 23 Dec 2024 01:35 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Dec 2024 01:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा कॉरिडोर को विकसित करने के लिए जन प्रतिनिधियों की ओर से दिए गए सुझावों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Buildings coming in the area of Ganga Corridor will not be demolished Uttarakhand News in hindi
मीटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के क्षेत्र में आ रहे भवनों को ध्वस्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से बातचीत के दौरान यह बात कही। रविवार को मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भेंट की।

विज्ञापन


इस अवसर पर हरिद्वार ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को आगामी 25 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किए जाने पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा कॉरिडोर को विकसित करने के लिए जन प्रतिनिधियों की ओर से दिए गए सुझावों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: निकाय चुनाव...जोशीले युवाओं और अनुभवी दावेदारों में टिकट के लिए छिड़ा है घमासान
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी जो कार्य प्रस्तावित किए जा रहे हैं, उनमें कॉरिडोर के क्षेत्र में आने वाले भवनों को ध्वस्त करने की कोई योजना नहीं है। सौंदर्यीकरण का कार्य बिना ध्वस्तीकरण के किया जाएगा। पौराणिक स्थलों के स्वरूप को भी यथावत रखा जाएगा। गंगा कॉरिडोर के तहत हरिद्वार और ऋषिकेश में ओपन स्पेस विकसित किया जाएगा। इससे स्नान पर्वों पर भीड़ का दबाव भी काम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed