{"_id":"6a63cc9c5a53c2f6760c0041","slug":"builder-shashwat-gargs-house-absconding-for-nine-months-attached-dehradun-news-c-5-drn1008-1025738-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नौ माह से फरार बिल्डर शाश्वत गर्ग के घर कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नौ माह से फरार बिल्डर शाश्वत गर्ग के घर कुर्की
विज्ञापन
देहरादून। राजपुर थाना पुलिस ने नौ माह से फरार चल रहे बिल्डर शाश्वत गर्ग के घर कुर्की कर दी। मसूरी रोड स्थित आरकेडिया हिलॉक्स सोसायटी में फ्लैट आवंटन के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए शाश्वत गर्ग परिवार सहित फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी शाश्वत गर्ग के सहस्त्रधारा रोड स्थित घर की कुर्की की।
पुलिस के अनुसार 21 नवंबर 2025 को आरकेडिया हिलॉक्स सोसायटी के अध्यक्ष विवेक कुमार ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि शाश्वत गर्ग और उसके साथियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सोसायटी में फ्लैट आवंटित करने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की। शिकायत के आधार पर राजपुर थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस को मामले की जांच तेज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन मुख्य आरोपी शाश्वत गर्ग घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट और कुर्की वारंट प्राप्त किया। इसके बाद 22 जुलाई 2026 को राजपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए सहस्त्रधारा रोड स्थित ऊषा कॉलोनी में शाश्वत गर्ग के मकान की कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों के खिलाफ भी न्यायालय से कुर्की वारंट प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। उनकी गिरफ्तारी और संपत्तियों की कुर्की के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।