फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Builder Flees After Taking Loan; Homeowners Receive Bank Notices

Dehradun News: ऋण लेकर भागा बिल्डर, मकान स्वामियों को बैंक का नोटिस

Fri, 17 Apr 2026 03:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Builder Flees After Taking Loan; Homeowners Receive Bank Notices
रायपुर थानाक्षेत्र के सहस्रधारा स्थित मयूर विहार एन्क्लेव में कुछ घरों का निर्माण करवाने वाला बिल्डर बैंक से ऋण लेकर भाग गया। बैंक ने इन घरों में नोटिस चस्पा कर दिया है। पीड़ित मकान मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष संजीत कुमार के मुताबिक बिल्डर ने जिन घरों के नाम पर ऋण लिया था उनके स्वामियों को इसकी जानकारी नहीं है। इस मामले में पीड़ित हिमांशु और मोहम्मद ताजदर ने तहरीर देकर बताया कि शकील अनवर नाम के बिल्डर और उसके सहयोगी शान ने उन्हें घर बनाकर दिए थे। निर्माण कार्य के लिए उन्होंने बैंक से लाखों का ऋण लिया था। इस बात की उन्हें जानकारी नहीं थी। निर्माण पूरा होने के बाद उन्होंने बिल्डर को पूरा भुगतान कर दिया था।
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ काम शेष रह गया था जिसके लिए उन्हें करीब 16 लाख रुपये खर्च करने पड़े। बिल्डर वहां से चला गया। अब बैंक की ओर से उनके घरों में नोटिस चस्पा किए गए हैं। बैंक की ओर से घर खाली करने की धमकी दी जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed