{"_id":"593e35224f1c1bb24f9beb75","slug":"budget-session-third-day-in-uttarakhand-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को सदन में आएंगे कई विधेयक, ये महत्वपूर्ण प्रस्ताव होंगे पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को सदन में आएंगे कई विधेयक, ये महत्वपूर्ण प्रस्ताव होंगे पेश
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand assembly house
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को विधानसभा का बजट सत्र फिर से शुरू हो गया। सोमवार को कई विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे। इसके अलावा, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाए जाएंगे। बजट पर सामान्य चर्चा जारी रहेगी।
विज्ञापन
बजट सत्र आठ जून से शुरू हुआ है, जिसके 20 जून तक चलने की संभावना है। सत्र के शुरूआती दो दिनों में एनएच-74 की सीबीआई जांच और गैरसैंण सत्र को लेकर विपक्ष हमलावर रहा। सोमवार को सरकार की तरफ से भूजल के अलावा वैट संशोधन, राज्य विधानमंडल अनर्हता निवारण संशोधन आदि विधेयक पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा, कई सदस्य अहम प्रस्ताव लेकर भी सामने आएंगे। बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह जीना गंगा नदी की तरह अन्य सभी नदियों में स्वच्छता अभियान चलाने और नदियों को आपस में जोड़ने का प्रस्ताव लाएंगे।
विज्ञापन
बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने के मामले को सदन में लेकर आएंगे। हरिद्वार में अनुसंधान केंद्र की स्थापना का मामला भी सदन में लाया जाएगा। घनसाली विधेयक शक्तिलाल शाह भिलंगना ब्लाक का पुनर्गठन कर अलग बालगंगा ब्लाक बनाए जाने का प्रस्ताव सदन में लाएंगे।