{"_id":"67ba1cb9d2ed2bea08080634","slug":"budget-passed-by-voice-vote-in-the-general-meeting-of-the-bar-association-dehradun-news-c-5-1-drn1031-625999-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बार एसोसिएशन की आम सभा में ध्वनिमत से पास हुआ बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बार एसोसिएशन की आम सभा में ध्वनिमत से पास हुआ बजट
विज्ञापन
Iइस साल करीब 43 लाख रुपये के मुनाफे में कार्यकारिणी, 58 लाख रुपये के वकालतनामे बेचे
I
Iचुनाव के लिए कचहरी परिसर में थमा प्रचार, मतदान सोमवार को, मंगलवार को होगी मतगणनाI
Iबार एसोसिएशन की आम सभा में वार्षिक बजट ध्वनिमत से पास हुआ। इस वर्ष बार एसोसिएशन करीब 43 लाख रुपये के मुनाफे में रही। इसी के साथ शनिवार शाम को कचहरी परिसर में चुनाव प्रचार थम गया। अब सोमवार को नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव होंगे। इसके अगले दिन मंगलवार को मतगणना के बाद कार्यकारिणी घोषित की जाएगी।I
Iबार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव से पहले हर साल की तरह इस बार भी बजट के लिए आम सभा बुलाई गई। इसमें कार्यकारिणी ने वर्षभर का लेखा जोखा सदस्यों के सामने रखा। इसमें बताया गया कि बार एसोसिएशन को विभिन्न माध्यमों से करीब 2.22 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसमें से लगभग विभिन्न मदों में करीब 1.79 करोड़ रुपये का खर्च किया गया। इस तरह पूरे वर्ष में बार एसोसिएशन को करीब 43 लाख रुपये का मुनाफा हुआ। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू ने बताया कि कई सालों बाद बार एसोसिएशन इस तरह मुनाफे में आई है। इस बार कमाई की बात करें तो सबसे अधिक सेल डीड (विक्रय पत्र) बिक्री से करीब 72 लाख रुपये की कमाई हुई है।I
Iइसी तरह वकालतनामों की बिक्री से बार एसोसिएशन ने करीब 56 लाख रुपये कमाए। सचिव बार एसोसिएशन राजबीर सिंह बिष्ट ने कहा कि मुनाफे की इस रकम को आने वाले समय में कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के कल्याण में खर्च करेगी। इसी के साथ सभा में मौजूद सभी ने इस बजट को ध्वनिमत से पास कर दिया।I