{"_id":"576d519c4f1c1bd532b48ae5","slug":"budget-for-lambagar-sensitive-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवेः लामबगड़ में 96 करोड़ से होगा पहाड़ों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवेः लामबगड़ में 96 करोड़ से होगा पहाड़ों का उपचार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 24 Jun 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
budget, lambagar, sensitive zone, badrinath highway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ धाम रूट पर चमोली जिले के लामबगड़ क्षेत्र में जल्दी ही पहाड़ों का उपचार शुरू हो जाएगा। पहाड़ों का उपचार 96 करोड़ रुपये से कराया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग ने टेंडर फाइनल कर दिए हैं। प्रदेश शासन ने टेंडर अनुमोदन के लिए फाइल केंद्र सरकार को भेजी है। अनुमोदन प्राप्त होते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने डेढ़ साल पहले 11 हजार करोड़ की चारधाम परियोजना स्वीकृत की थी। इसी परियोजना में लामबगड़ पहाड़ों के उपचार का प्रोजेक्ट भी शामिल है। विभाग ने लामबगड़ क्षेत्र के पहाड़ों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का काम पूरा कर लिया है। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था का भी चयन कर लिया गया है। अंतिम अनुमोदन के लिए फाइल केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को भेजी गई है।
विज्ञापन
चारधाम परियोजना के लामबगड़ प्रोजेक्ट के तहत पांच सौ मीटर पहाड़ों का ट्रीटमेंट किया जाएगा। भूस्खलन के मामले में यह अति संवेदनशील जोन में आता है। इसके एक तरफ अलकनंदा नदी है और दूसरी तरफ पहाड़ है।
मार्ग चौड़ीकरण के लिए पहाड़ों को काटा जाता है, जिसकी वजह से यहां आए दिन भूस्खलन होता है। पहाड़ से गिरा मलबा मार्ग बाधित कर देता है। पहाड़ों के उपचार के बाद भूस्खलन की समस्या कम होगी। थोड़ा बहुत मलबा गिरेगा भी तो मार्ग बाधित नहीं होगा।