फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Budget 2023 Entrepreneurs appreciated budget Small businessmen of Uttarakhand excited by credit guarantee

Budget 2023: क्रेडिट गारंटी से उत्साहित उत्तराखंड के छोटे कारोबारी, बजट को सराहा, जानें क्या बोले उद्यमी

Thu, 02 Feb 2023 11:29 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 02 Feb 2023 11:29 AM IST
सार

Union Budget 2023: केंद्र सरकार ने बजट में एमएसएमई क्षेत्र में विशेष फोकस किया है। इसमें 9000 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना एक अप्रैल 2023 से शुरू करने की घोषणा की है। उत्तराखंड में लगभग 70 हजार से अधिक एमएसएमई उद्योग स्थापित है। जिन्हें अपने कारोबार का विस्तार करने में ऋण गांरटी योजना का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Budget 2023 Entrepreneurs appreciated budget Small businessmen of Uttarakhand excited by credit guarantee
बजट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने आम बजट में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए बजट में विशेष ख्याल रखा है। एमएसएमई के लिए 9000 करोड़ क्रेडिट गांरटी योजना का एलान किया है। उद्यमियों का कहना है कि इससे आर्थिक संकट का सामना कर रहे छोटे उद्योगों को कारोबार के लिए आसानी से ऋण उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

बजट में केंद्र सरकार ने एमएसएमई क्षेत्र में विशेष फोकस किया है। इसमें 9000 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना एक अप्रैल 2023 से शुरू करने की घोषणा की है। उत्तराखंड में लगभग 70 हजार से अधिक एमएसएमई उद्योग स्थापित है। जिन्हें अपने कारोबार का विस्तार करने में ऋण गांरटी योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना से दो लाख करोड़ का मुक्त गांरटी युक्त ऋण संभव होगा।

विज्ञापन

आईएयू के अध्यक्ष पंकज गुप्ता का कहना है कि एमएसएमई उद्योग अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। बजट में एमएसएमई उद्योगों को बढ़ावा देने से रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। कोविड काल में आर्थिक स्थिति खराब होने से एमएसएमई उद्योगों की परफॉरमेंस गारंटी राशि जब्त हुई थी। लेकिन क्रेडिट गांरटी योजना से एमएसएमई उद्योगों को केंद्र सरकार ने बजट में बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आफ उत्तराखंड(आईएयू) की ओर से मोहब्बेवाला स्थित विंडलास बायोटेक में बजट का लाइव प्रसारण देखा गया। इस मौके पर उद्यमी राजीव अग्रवाल, हेमंत कुरिच, काशी खंडूजा, एससी मित्तल, हिरेशा वर्मा, गुलशन राय खंडूजा, माेहन वर्मा, डीके मांझी, संजीव कुमार समेत अन्य उद्यमी मौजूद थे।

बजट में क्रेडिट गारंटी योजना से एमएसएमई उद्योगों की आर्थिक समस्या दूर होगी। औद्योगिक विकास के साथ बजट में अवस्थापना विकास, कृषि समेत क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है। यह एक संतुलित है। -अशोक विंडलास, उद्यमी

ये भी पढ़ें...Union Budget 2023: खेतीबाड़ी पर फोकस, किसानों में आएगी खुशहाली, पढ़ें उत्तराखंड को क्या मिला

लंबी अवधि की अर्थव्यवस्था के विकास के लिए केंद्र सरकार ने इकॉनामी बूस्टर बजट पेश किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 लाख करोड़ का निवेश होने से उत्तराखंड को भी इसका फायदा मिलेगा। एमएसएमई उद्योगों के लिए क्रेडिट गारंटी की व्यवस्था करने से कम ब्याज दरों पर ऋण मिलेगा। -अनिल मारवाह, समन्वयक फूड इंडस्ट्री एसोसिएशन आफ उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed