{"_id":"147cf7b77de1adb8ca3fe81fcb71c973","slug":"buddha-purnima-snan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहद शुभ है बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहद शुभ है बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा योग
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 03 May 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्ध पूर्णिमा इस बार दो दिनों की है। रविवार को जहां लोगों ने पूर्णिमा का व्रत रखा वहीं सोमवार को स्नान-दान आदि किया जाएगा। वर्ष 1985 में बना योग इस बार फिर से बन रहा है, जो कि बेहद शुभ माना जा रहा है।
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा रविवार को सुबह 7.48 मिनट से शुरू हो गई, जो कि सोमवार को 9.05 मिनट तक सुबह रहेगी। व्रत-दान आदि का महत्व सूर्योदय व्यापिनी पूर्णिमा में किया जाता है। जबकि रात्रि-व्यापिनी में व्रत किया जाता है। इसलिए रविवार को लोगों ने व्रत कर लिया।
विज्ञापन
जबकि सोमवार को भगवान विष्णु का पूजन, नदियों में स्नान और गरीबों को दान किया जाएगा। इसके साथ ही शाम को चंद्र दर्शन कर अर्घ्य दिया जाएगा। इस बार बुद्ध पूर्णिमा के दिन स्वाति नक्षत्र, तुला राशि पर चंद्रमा, मेष राशि का सूर्य और वृश्चिक पर शनि है।
विज्ञापन
ऐसे ही ग्रह-नक्षत्रों का संयोज वर्ष 1985 में बना था, जिसे ज्योतिष बेहद शुभ मान रहे हैं। पंडित भरत राम तिवारी के अनुसार स्वाति नक्षत्र में बुद्ध पूर्णिमा का शुभ संयोग दोगुना फल देने वाला है। डॉ. आचार्य सुशांत राज इसे बेहद शुभ मान रहे हैं।
भगवान बुद्ध की जयंती
बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध का जन्म दिवस माना जाता है। इस उपलक्ष्य में बुद्धा टैंपल और काजू मंदिर में विशेष पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही नेपाल में आए भूकंप में लोगों की मदद के लिए सबसे अपील की जाएगी।
वहीं सुबह से लेकर शाम तक होने वाली पूजा में भी भूकंप में मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना होगी। इसके पश्चात जूस, हलवा आदि प्रसाद का वितरण किया जाएगा।