फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bsnl strike in uttarakhand news.

उत्तराखंडः दो दिन काम नहीं करेंगे हजारों BSNL कर्मी

Tue, 21 Apr 2015 11:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Apr 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
bsnl strike in uttarakhand news.

उत्तराखंड के दो हजार बीएसएनएल कर्मी आज और कल हड़ताल पर रहेंगे। इससे ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

विज्ञापन


कस्टमर केयर पर बिल जमा कराने में परेशानी होगी, वहीं फॉल्ट दूर करने में भी दिक्कत आएगी। लैंड लाइन, ब्राड बैंड सेवा इससे खास तौर पर प्रभावित होगी। किसी भी तरह की शिकायत पर कोई कार्रवाई करने कर्मचारी फील्ड में नहीं उतरेंगे।


बता दें, कर्मचारी 18 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। फोरम आफ बीएसएनएल यूनियन/एसोसिएशन के संयोजक एसएस रौथाण के मुताकि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बीएसएनएलईयू, यूएनएफटीई, एसएनईएआई, एआईबीएसएनएलईए, एफएनटीओ, बीटीईयू से जुड़े सभी सदस्य इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन


यह हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें

बीएसएनएल और एमटीएनएल का विलय न किया जाए
स्पेक्ट्रम आवंटन को बीएसएनएल के लिए नियमों में शिथिलता हो
पेंशन योगदान वास्तविक वेतन पर किया जाए
4जी सेवाएं केवल बीएएनएल को ही दी जाएं
बीएसएनएल में नई भर्तियां शुरू की जाएं
आईटीआई से उपकरण खरीदने की बाध्यता समाप्त की जाए
उपकरणों और केबलों की व्यवस्था की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed