{"_id":"6acb8e7c0feae57ca8fce7391c09a9fa","slug":"bsnl-launch-free-night-tariff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSNL की सौगात, देश भर में फ्री बात!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSNL की सौगात, देश भर में फ्री बात!
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 30 Apr 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप बीएसएनएल के लैंड लाइन उपभोक्ता हैं तो अच्छी खबर यह है कि आज शुक्रवार रात से फ्री कॉल सुविधा शुरू हो जाएगी। इसका लाभ रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक उठाया जा सकेगा। देश भर में किसी भी नेटवर्क के लैंड लाइन और मोबाइल फोन पर मुफ्त कॉल की जा सकेगी।
विज्ञापन
14.5 एमबीपीएस की 3जी स्पीड
बीएसएनएल के महाप्रबंधक (दूरभाष, देहरादून) एके मित्तल ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद पत्रकारों को निगम की तरफ से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। बताया कि वाईमैक्स सेवा अब पूरे दून में उपलब्ध है। इसके अलावा अब 3जी की बढ़ी हुई स्पीड (14.4एमबीपीएस) का भी लाभ उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
एफटीटीएच की सुविधा अब 23 साइटों पर है। इनमें रेसकोर्स वैली, अल्फा टावर, पीएनबी कालोनी, आईटीबीपी, कुंजापुरी, नेहरू कालोनी, द्वारिका चौक, विकास भवन, जाखन जैसी साइटें शामिल हैं।
विज्ञापन
दिक्कत है तो यहां फोन करें
अगर आपको लैंड लाइन के संबंध में किसी भी तरह की दिक्कत है तो टोल फ्री नंबर 1500 या 1800-345-1500 पर संपर्क कर सकते हैं।
लैंड लाइन के लगातार कम हो रहे ग्राहक
लैंड लाइन के ग्राहक लगातार कम हो रहे हैं। हर साल में इसमें तकरीबन एक फीसदी की गिरावट आ जाती है। फिलहाल देहरादून जिले (विकास नगर, ऋषिकेश समेत) में इसके 56 हजार उपभोक्ता हैं। जीएम की मानें तो नई सुविधा से ग्राहकों के बढ़ने की संभावना है।