फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brother tried to physically assault his sister in rudrapur

शर्मनाक: कलियुगी भाई ने की सगी बहन से दुष्कर्म की कोशिश, इस तरह बची मासूम

Mon, 27 May 2019 10:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 27 May 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
brother tried to physically assault his sister in rudrapur
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कलियुगी भाई ने सगी बहन के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन


क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है और सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है। घर में उसका नाबालिग बेटा (17) है। उसकी बेटी (15) नानी के घर दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है और 10वीं उत्तीर्ण करने के बाद घर आई है।

विज्ञापन

आरोपी ने बहन के कपड़े भी फाड़े

रविवार की शाम सिडकुल कर्मी पत्नी के साथ कहीं गया था। घर में उसकी बेटी और बेटा थे। इसी बीच लड़के ने बहन को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी ने बहन के कपड़े भी फाड़ दिए। लड़की के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए और इसी बीच परिजन भी आ गए।

उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़कर लड़की को छुड़ाया और आरोपी को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष विद्याधर जोशी ने बताया कि आरोपी पढ़ाई छोड़ चुका है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया।

पुत्री से छेड़छाड़ के आरोप में सौतेले पिता पर मुकदमा

रुद्रपुर में ही कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सौतेले पिता के खिलाफ पुत्री से छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि पहले पति से विवाद होने के बाद उसने गदरपुर के रजपुरा क्षेत्र निवासी व्यक्ति से विवाह किया था। उसके साथ नाबालिग पुत्री भी रहती है।

विज्ञापन

पति की हरकतों से तंग आकर अलग रहने लगी थी पत्नी

आरोप है कि सात मार्च को पति ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। पति की हरकतों से तंग आकर वह रुद्रपुर में एक कॉलोनी में रहने लगी। आरोप है कि एक दिन उसका पति रुद्रपुर आ गया और बेटी के साथ गलत हरकतें कीं।

इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसे कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed