फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Brother sister returning home from school were attacked by wasps four year old child died Purola Uttarkashi

Uttarkashi: स्कूल से घर लौट रहे थे भाई-बहन...ततैयों ने किया अचानक हमला, चार साल के मासूम की मौत

Mon, 11 Nov 2024 10:46 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Nov 2024 10:46 AM IST
सार

उत्तरकाशी पुरोला में भाई-बहनों पर ततैया ने हमले कर दिया, जिसमें भाई की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Brother sister returning home from school were attacked by wasps four year old child died Purola Uttarkashi
बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरकाशी जिले के मांडिया गांव में स्कूल से घर लौट रहे भाई -बहन पर ततैयों ने हमला कर दिया। इसमें चार साल के भाई की मौत हो गई। जबकि उसकी बड़ी बहन की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे एक दिन पहले ततैयों के हमले में टिहरी के जौनपुर ब्लॉक के रियाट गांव में एक 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मांडिया गांव में रहने वाले राजकुमार की बेटी रिया (12) पास के ही प्राथमिक विद्यालय मांडिया में पढ़ती है। शनिवा को राजकुमार अपने बेटे रिहान (4) को बेटी के पास स्कूल छोड़कर गए थे। बताया जा रहा है कि जब दोनों स्कूल से घर लौट रहे थे तो ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान जहां पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रिहान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath: रात में पारा माइनस...कड़ाके की ठंड की बीच पुनर्निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, जुटे हैं 700 मजदूर
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के समीप एक पेड़ पर ततैयों का छत्ता लगा था। इसे किसी ने छेड़ दिया था। इससे ततैये आक्रोशित हो गए और दोनों बच्चों पर हमला कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रजन लाल ने कि रिया के पिता उसके भाई को उसके पास छोड़कर गए थे। स्कूल की छुट्टी के बाद जाते समय यह घटना हुई। घटना से परिवार सहित गांव में शोक की लहर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed