फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   brother beating sister in raksha bandhan

जानी दुश्मन बना भाई, राखी बांधने आई बहन को लात-घूंसों से पीटा

Fri, 19 Aug 2016 03:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
brother beating sister in raksha bandhan
fight - फोटो : demo pic

भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन पर जहां भाई कलाई पर बांधे गए एक धागे से बहन की रक्षा का संकल्प लेता है, वहीं एक कलियुगी भाई ने राखी बांधने उसके घर पहुंची बहन को लात घूंसों से पीटकर घर से निकाल दिया। भाई ने बहन के साथ गई अपनी बूढ़ी मां को भी पीट डाला।

विज्ञापन


उत्तराखंड के रुद्रपुर में ग्राम अब्दुल्ला नगर गदरपुर निवासी बचन कौर पत्नी स्व. रतन सिंह ने रुद्रपुर कोतवाली पहुंचकर कोतवाल जेसी पाठक को अपनी व्यथा सुनाई।
विज्ञापन


उसने बताया कि गुरुवार सुबह वह अपनी मां के साथ ग्राम रायपुर निवासी अपने भाई सोहन सिंह के घर उसे राखी बांधने पहुंची। भाई और उसकी पत्नी जागीर कौर ने उसे अपने घर आने पर फटकार लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने जब भाई को समझाते हुए राखी के दिन बहन पर गुस्सा नहीं करने की बात कही तो भाई और उसकी पत्नी ने उन दोनों को लात घूंसों से मारना शुरू कर दिया।

दोबारा उस गांव में आने पर जान से मारने की धमकी

brother beating sister in raksha bandhan

चीख पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले चाचा करनैल सिंह, उनकी पत्नी बलवीर सिंह, बहू कुलवंत सिंह और बड़ी बहन कृपाल कौर ने आकर उन्हें बचाया।

उन लोगों ने जब भाई को समझाने का प्रयास किया तो भाई ने उसे दोबारा उस गांव में आने पर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। कोतवाल जेसी पाठक का कहना है बचन कौर के भाई सोहन ने बेहद अमानवीय हरकत की है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मां ने दी संपत्ति, बेटे ने की बेइज्जती
कोतवाली पहुंची सोहन की बहन बचन कौर ने बताया कि कुछ समय पहले तक उसकी मां भाई सोहन के साथ ही रहती थी। एक वर्ष पूर्व मां ने अपनी संपत्ति भाई के नाम कर दी।

इसके बाद भाई का मोह बूढ़ी मां से खत्म हो गया और उसने मारपीट कर मां को घर से निकाल दिया। तब से मां उसके साथ ही रहती है और आज त्यौहार पर जब मां उसके साथ भाई से मिलने पहुंची तो भाई ने मां के पैर छूने की बजाय उसे लात मारकर भगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed